फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ajaypal became a judge after passing the judicial service examination.

Fatehabad News: न्यायिक सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण कर अजयपाल बने न्यायाधीशण

Thu, 17 Oct 2024 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 17 Oct 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ajaypal became a judge after passing the judicial service examination.
नगरपालिका के वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी व अन्य पुष्प देकर बधाई देते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भूना। न्यायिक सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण कर भूना का अजयपाल मल्ली जज के पद पर चयनित हुए हैं। अजयपाल सिंह शहर भूना के नाढोड़ी रोड पर खेतों में बनी ढाणी के रहने वाले हैं।
रिटायर्ड प्रिंसिपल एवं पिता बलवंत सिंह मल्ली ने बताया कि अजयपाल सिंह ने मैट्रिक व 12वीं कक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल फतेहाबाद से पास की है। इसके बाद राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय पटियाला के कानूनी विभाग में पांच वर्षीय विधि कोर्स किया। अजयपाल पिछले तीन वर्षों से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में कानून की प्रैक्टिस कर रहे थे। अजयपाल की माता राजेंद्र कौर मल्ली भी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना में बतौर प्रिंसिपल पद पर तैनात थीं।
विज्ञापन

उनका कुछ वर्ष पहले ही आकस्मिक निधन हो गया था। उनकी बड़ी बहन एमबीबीएस डॉक्टर हैं। अजयपाल की इस सफलता पर नगर पालिका के वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी, भारत विकास परिषद के प्रांतीय संयोजक जियालाल बंसल, प्रांतीय सचिव कैलाश बंसल, शाखा भूना प्रधान डॉक्टर दीपक बंसल, सचिव प्रवीण कुमार धारनिया, पूर्व प्रधान सुशील गिरधर, विनोद चुघ आदि ने बधाई दी है।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed