फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Agreement after 4 and a half months, cases registered against 92 farmers will be canceled

Fatehabad News: साढ़े 4 माह बाद समझौता, 92 किसानों पर दर्ज केस होंगे रद्द

Sat, 28 Sep 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 28 Sep 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Agreement after 4 and a half months, cases registered against 92 farmers will be canceled
जाखल में किसानों पर दर्ज मामले को वापस लेने संबंधी जानकारी देते इनेलो नेता कुनाल करण सिंह।
जाखल। 17 मई को हनुमान चालीसा के पाठ के दौरान किसानों के साथ हुआ विवाद शुक्रवार को समाप्त हो गया। एक क्षेत्रीय पार्टी के नेता सुरेश गर्ग के निवास स्थान पर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और शिकायतकर्ता आशीष बंसल के बीच बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता युवा इनेलो नेता कुणाल करण सिंह ने की। इस दौरान किसानों पर दर्ज केस वापस करवाते हुए दोनों पक्षों में हुए मनमुटाव को खत्म करवा दिया गया। बता दें कि 17 मई को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाखल शहर की अनाज मंडी में हनुमान चालीसा का पाठ रखा था। इस पाठ में सिरसा लोकसभा सीट से तत्कालीन भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के साथ राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला व अन्य भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे थे।
विज्ञापन

किसानों ने पहले से ही ऐलान किया हुआ था कि अगर इस धार्मिक कार्यक्रम को राजनीतिक रूप दिया गया तो वे विरोध करेंगे। कार्यक्रम से अशोक तंवर व सुभाष बराला जाने लगे तो किसानों ने विरोधस्वरूप काले झंडे दिखाने और नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। बाद में तत्कालीन भाजपा नेता आशीष बंसल की शिकायत पर 92 किसानों पर केस दर्ज कर दिए गए। तभी से यह विवाद चला आ रहा था। हालांकि, अब आशीष बंसल इनेलो में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुणाल करण सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुछ गलतफहमी के चलते किसानों पर केस दर्ज हुए थे। आशीष बंसल ने किसानों पर दर्ज कराए मुकदमे वापिस कराने को लेकर पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए। अब एफआईआर वापस लेने के लिए पुलिस को पत्र सौंपा जाएगा। पगड़ी संभाल जट्टा ब्लॉक जाखल कमेटी के अध्यक्ष लाभ सिंह ने बताया कि विवाद का निपटान हो गया है। उस विवाद के दौरान उनके संगठन के एक साथी के पैर पर भी गाड़ी का टायर चढ़ गया था, जिसे लेकर उन्होंने केस दर्ज कराया था, अब वह मामला भी रद्द करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed