{"_id":"687a86f51fc14a9c0b09051d","slug":"agrawal-samaj-raised-the-demand-of-setting-up-police-booths-at-four-places-in-the-city-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-137127-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अग्रवाल समाज ने शहर में चार जगहों पर पुलिस बूथ लगवाए जाने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अग्रवाल समाज ने शहर में चार जगहों पर पुलिस बूथ लगवाए जाने की मांग उठाई
Fri, 18 Jul 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में एसपी को ज्ञापन देने पहुंचे अग्रवाल समाज के लोग। स्रोत : संस्था
फतेहाबाद। शहर में बढ़ती चोरी और लूट की घटनाओं को लेकर अग्रवाल समाज का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन से मिला। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर मांग उठाई्र कि शहर के व्यस्त क्षेत्रों में विशेष पुलिस गश्त और सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जा सके।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि चोरी की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई हो और अपराधियों को शीघ्र पकड़ा जाए। समाज के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से निवेदन किया कि चार जगहों पर चौकी बूथ लगवा कर पुलिस कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगवाई जाए व सभी चौकी पर सीसीटीवी कैमरे भी होने चाहिए ताकि नजदीकी वारदात की सूचना मिनटों में बूथों पर दी जा सके व तुरंत अपराधियों को दबोचा जाएं।
इस अवसर पर तेरापंथ जैन सभा के संरक्षक राजेश जैन ने आचार्य महाश्रमण की लिखित ‘विजय बनो’ पुस्तक देकर एसपी का सम्मान किया। इस अवसर पर लीलाधर गर्ग, वेद मंगल, ललित गोयल, प्रयास गर्ग, मनोज गर्ग, सतीश गर्ग, राजेश जैन आदि उपस्थित थे।