फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Agency could not start cleaning, nor gave plan, recommendations to hire staff got stuck

Fatehabad News: सफाई शुरू नहीं कर पाई एजेंसी, न प्लान दिया, कर्मचारी रखने में सिफारिशों से फंसा पेंच

Mon, 21 Oct 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 21 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Agency could not start cleaning, nor gave plan, recommendations to hire staff got stuck
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में खड़ी कचरा उठाने वाली गाड़ियां।
फतेहाबाद। शहर की सीमा बढ़ने के बाद उसमें शामिल हुई कॉलोनियों में सफाई को लेकर नगर परिषद ने प्लान तैयार किया था। 60 किलोमीटर क्षेत्र में निजी एजेंसी से सफाई करवाने का फैसला लिया गया। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने और एजेंसी को वर्क ऑर्डर देने के 10 दिन बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है। यहां तक एजेंसी सफाई ब्रांच को अपना प्लान नहीं दे पाई है।
विज्ञापन

एजेंसी द्वारा अभी तक रखे जाने वाले कर्मचारियों की सूची ही तैयार नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि एजेंसी 12 कर्मचारी ही रख पाई है। जबकि 70 से 80 कर्मचारी रखे जाने हैं। कर्मचारी रखने में सिफारिशों को लेकर पेंच फंसना कारण बताया जा रहा है। हालांकि उपप्रधान सविता टुटेजा का कहना है कि दो से चार दिन में एजेंसी सफाई कार्य शुरू करवा देगी।
विज्ञापन

- 11.80 लाख रुपये में दिया गया है ठेका
शहर का क्षेत्र बढ़ा लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण सफाई नहीं हो पा रही। इसके चलते नगर परिषद ने इसको लेकर तीन माह पहले भी टेंडर लगाया था लेकिन एजेंसी का रेट करीब साढ़े 8 लाख रुपये था। एजेंसी ने जो सफाई का प्लान दिया था, उससे अधिकारी संतुष्ट नहीं थे और टेंडर रद कर दिया गया था। नगर परिषद ने अब एजेंसी को 11.80 लाख रुपये प्रति माह में ठेका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बाहरी कॉलोनियों को होगा फायदा
ठेके पर सफाई का काम देने का फायदा शहर की सीमा बढ़ने के बाद उसमें शामिल हुई कॉलोनियों को होगा। नगर परिषद के प्रस्ताव में 60 किलोमीटर का एरिया शामिल किया गया है। इस क्षेत्र में सफाई की जिम्मेदारी एजेंसी की होगी। इससे शहर के हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, आजाद नगर, आदर्श नगर, मिनी बाईपास, हिसार-सिरसा रोड को फायदा होगा।
- ये है नगर परिषद के पास कर्मचारियों की स्थिति
नगर परिषद वार्ड - 27
जनसंख्या - 92 हजार
प्रॉपर्टी - 30 हजार
स्थायी कर्मचारी 34
पालिका रोल पर कर्मचारी - 116
रोजाना शहर से निकल रहा कचरा - 30 से 35 टन
- कर्मचारी यूनियन ईओ से मिली, जरूरतमंदों के नाम दिए
नगर परिषद के सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी एजेंसी से जल्द से जल्द काम शुरू करवाने की मांग को लेकर ईओ सुरेंद्र से मिले। यूनियन के सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के कारण शहर की सफाई प्रभावित हो रही है। एजेंसी ने अभी तक काम शुरू नहीं किया है और पता चला है कि 12 कर्मचारी ही रखे गए हैं। यूनियन की तरफ से 6 जरूरतमंद लोगों के नाम दिए गए हैं ताकि इन्हें ठेकेदार के पास काम मिल सके।

- वार्ड में अभी तक सफाई शुरू नहीं हुई है। इस संबंध में बात भी हुई है, बताया जा रहा है कि अभी तक कर्मचारी नहीं रखे गए हैं।
- ज्ञान सिंह, पार्षद वार्ड 16।
- नगर परिषद सीमा में शामिल हुए तीन साल से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन अभी तक सफाई शुरू नहीं हुई है। चुनाव से पहले कहा जा रहा था कि सफाई का ठेका दिया जाएगा। मेरे संज्ञान में तो ये भी नहीं है कि वर्क ऑर्डर हो चुका है। अगर एजेंसी को काम दे दिया गया है तो सफाई शुरू करनी चाहिए।
- योगी हंसराज, पार्षद वार्ड 15
-एजेंसी को वर्क ऑर्डर दिया जा चुका है। एजेंसी द्वारा कर्मचारी रखने की प्रक्रिया चल रही है। दो से चार दिन में उम्मीद है एजेंसी काम शुरू कर देगी।
- सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed