फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After two days of sunshine, fog has again spread, chances of rain from tonight

Fatehabad News: दो दिन धूप खिलने के बाद फिर से छाई धुंध, आज रात से बारिश के आसार

Sat, 11 Jan 2025 01:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 11 Jan 2025 01:49 PM IST
विज्ञापन
After two days of sunshine, fog has again spread, chances of rain from tonight
फतेहाबाद के भट्टू रोड से धुंध के दौरान गुजरते वाहन चालक। संवाद - फोटो : घर के अंदर बनी मजार व मामले की जानकारी देता दंपती।
फतेहाबाद। दो दिन धूप खिलने के बाद शुक्रवार को फिर पूरे दिन धुंध छाई रही। आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। पूरे दिन सूरज बादलों की ओट में रहे। धुंध के दौरान दृश्यता 30 मीटर तक रही।
विज्ञापन

धुंध के कारण वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर सफर तय करना पड़ा। धुंध के कारण वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। धूप नहीं निकलने और धुंध छाने से जिले के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दो दिन से सुबह से ही धूप खिल रही थी, जिससे दिन के समय ठंड से कुछ राहत मिल रही थी। इससे तापमान में भी कुछ वृद्धि दर्ज हुई थी। शुक्रवार को फिर धुंध के कारण फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस कारण शाम चार बजे के बाद बाजारों में भीड़ नहीं रही। ठंड के चलते लोग घरों में रहे। जनवरी माह में मौसम में काफी परिवर्तनशील बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मौसम में आए परिवर्तन के कारण धुंध बढ़ने से रबी की फसलों को फायदा होगा। जिससे फसलों में बढ़ोतरी होगी और फुटाव ज्यादा होगा। इससे फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। यह धुंध गेहूं, सरसों और सब्जियों के लिए अमृत के सामान है। मौसम में बदलाव से रबी फसलों में लाभ होने से किसानों ने राहत की सांस ली। फसलों पर ओस की बूंदें जमने लगी है। इससे फसलों की स्थिति सुधर जाएगी। मौसम अनुकूल रहने पर अच्छा उत्पादन मिलने की उम्मीद है।
-डॉ. बहादुर सिंह गोदारा, सहायक कृषि अधिकारी, भट्टू कलां।
---------

उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से क्षेत्र में शनिवार और रविवार को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा क्षेत्र में ज्यादातर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना बन रही है। 13 जनवरी से फिर से मौसम आमतौर पर खुश्क व सर्द होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट होने की आसार बन रहे हैं।

-डॉ. मदन लाल खिचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed