फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After the third change in the policy, 82 agencies came to lift wheat

Fatehabad News: पॉलिसी में तीसरी बार बदलाव के बाद गेहूं की उठान के लिए आईं 82 एजेंसियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
After the third change in the policy, 82 agencies came to lift wheat
फतेहाबाद की अनाज मंडी में पड़ी गेहूं की ढेरी। 
फतेहाबाद। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। मंडियों में लेबर व उठान के लिए छह बार टेंडर लगने के बाद अब जाकर एजेंसी ने टेंडर भरने शुरू किए हैं। इससे पहले पांच बार मंडियों में उठान व लेबर के टेंडर लगवाए गए थे, लेकिन इन टेंडरों के खुलने के दौरान कोई भी ठेकेदार इनमें शामिल नहीं हुआ।
विज्ञापन


अब जाकर एजेंसी टेंडर के लिए आवेदन कर रही है। बुधवार को खाद्य व आपूर्ति विभाग के माध्यम से लगवाए गए टेंडरों में ठेकेदारों को शामिल करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इससे पहले सरकार ने मंडी से गेहूं उठान के लिए बनी लेबर व उठान पॉलिसी में नई शर्त लगाई थी। इस शर्त के कारण कोई भी ठेकेदार टेंडर प्रक्रिया में शामिल नहीं हुआ।
विज्ञापन


पहले उठान में देरी होने पर प्रति ट्रक 100 रुपये जुर्माना था, लेकिन नई शर्त में प्रति ट्रक पांच हजार रुपये जुर्माना किया गया। इसका प्रदेश भर के मंडी के ठेकेदारों ने विरोध कर सरकार से इस शर्त को वापस लेने की मांग की थी। इसके अतिरिक्त पहले उठान के लिए 72 घंटे का समय होता था, लेकिन नई शर्त के अनुसार यह समय भी 48 घंटे किया गया था। इस पॉलिसी में अन्य और शर्तें भी थीं, जिसका ठेकेदार विरोध कर रहे थे। लगातार टेंडर लगाने के बाद भी ठेकेदार टेंडर में भाग नहीं ले रहे थे। इसके बाद सरकार की ओर से पॉलिसी में बदलाव किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की खरीद के लिए निर्धारित किए गए हैं 52 केंद्र

सरकार की ओर से जिले में गेहूं की खरीद के लिए 52 मंडियां व खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं। विभाग की ओर से सभी खरीद केंद्र के लिए टेंडर लगाए गए थे, लेकिन जिले की 37 मंडियों के लिए ठेकेदारों ने टेंडर डाला है। जिले के 15 खरीद केंद्रों के लिए किसी भी एजेंसी ने आवेदन नहीं किया है, आवेदन न आने की स्थिति में विभाग इन 15 खरीद केंद्रों को लेकर फिर से टेंडर लगाएगा।


अप्रैल के तीसरे सप्ताह में उठान में होती है परेशानी

मंडियों में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू हो जाती है। 10 अप्रैल तक मंडियों में गेहूं कम ही मात्रा में आती है। इसके बाद 10 से 20 अप्रैल तक ज्यादा गेहूं की आवक होती है। इस दौरान हर वर्ष मंडियों में समय से उठान नहीं होने और आवक ज्यादा होने के कारण जाम के हालात होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed