फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After the performance of SDM demolish the disputed Park Road

एसडीएम ने प्रदर्शन के बाद तुड़वा दी विवादित पार्क की सड़क

Fri, 06 Jun 2014 11:25 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Fri, 06 Jun 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद एसडीएम उमेद मोहन और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जब प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए तो एसडीएम ने विवादित पार्क के बीच बनी सड़क को ही जेसीबी की मदद से उखड़वा दिया। साथ ही, आगामी आदेश तक नगर पालिका द्वारा विकास कार्यों के लिए दी जाने वाली पेमेंट को भी रोक दिया। एसडीएम उमेद मोहन ने कहा है कि विकास कार्यों में धांधलियों की जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि अब से जो भी कार्य होगा, वह उनकी मंजूरी के आधार पर ही होगा।

विज्ञापन



यह था मामला --
नगर पालिका ने बुढ़लाडा रोड पर एक पार्क का निर्माण किया था, लेकिन इस पार्क में अब नगर पालिका ने सड़क का निर्माण कर दिया। इस बात को लेकर इनेलो के रमेश सिंगला, अंग्रेज लाली, लक्ष्मण नापा और बीजेपी के बलदेव ग्रोहा सहित दोनों पाटिर्यों के कार्यकर्त्ता भारी संख्या में नगर पालिका कार्यालय पर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने पार्क निर्माण में धांधली का आरोप लगाया। कहा कि नगर पालिका के अधिकारी विधायक को खुश करने के लिए पार्क में अनियमितता बरत रहे हैं। इसमें लाखों रुपये का घोटाला किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक जांच नहीं होगी, तब तक नहीं उठेंगे। सूचना पाकर एसडीएम उमेद मोहन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगाें की बात मानते हुए पार्क में बनी सड़क को जेसीबी से उखड़वा दिया। साथ ही आदेश दिए कि बिना मंजूरी के कोई कार्य नहीं किया जाएगा और पार्क की चार दीवारी के बाद आगे काम किया जाएगा। इसके अलावा नगर पालिका की सभी प्रकार की पेमंट रोक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed