फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After discharge from the hospital, the attendants will get training on how to take care of the patient at home

Fatehabad News: अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद तीमारदार घर पर कैसें करें मरीज की देखभाल, मिलेगा प्रशिक्षण

Thu, 24 Apr 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 24 Apr 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
After discharge from the hospital, the attendants will get training on how to take care of the patient at home
टोहाना के नागरिक अस्पताल में दीप प्रज्जवलित करते हुए सीएमओ डॉ. कुलप्रतिभा व अन्य। संवाद
टोहाना। नागरिक अस्पताल में वीरवार को मरीज देखभाल अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सिविल सर्जन डॉ. कुलप्रतिभा ने जिलास्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मरीजों के साथ आए परिजनों को घर में बेहतर देखभाल का प्रशिक्षण देना है।
विज्ञापन

इससे मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी सही देखभाल मिल सकेगी। डॉ. कुलप्रतिभा ने बताया कि मरीजों को अस्पताल से छुट्टी के बाद भी देखभाल, दवा, साफ-सफाई और मानसिक सहयोग की जरूरत होती है। इस कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ मरीज के परिजनों को हाथ धोने की सही विधि, घाव की देखभाल और दवाओं के सही समय पर सेवन की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान दिया जाएगा। जिनमें स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, संतुलित आहार और पानी की सही मात्रा शामिल है। गिरने से रोकथाम और आपात स्थिति में क्या करना है, इसकी भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में अनुभवी स्वास्थ्य मित्र संगठन की टीम ने जिलाध्यक्ष अजायब सिंह के नेतृत्व में सीएमओ को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अभिषेक जैन, रीजनल कॉर्डिनेटर डॉ. मोहित और उप सिविल सर्जन डॉ लाजवंती गौरी, एसमओ डॉ. कुणाल वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed