फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   after bleeding pegnant lady expire, no lady doctors in civil hospital

डिलीवरी के तुरंत बाद महिला की मौत

Mon, 11 Jan 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Mon, 11 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
ऐसा ही मामला रविवार शाम नागरिक अस्पताल में देखने को मिला है। एक गर्भवती महिला को बच्चे के जन्म के बाद चिकित्सक न होने के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी। आनन-फानन में मृतका के बच्चे को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मनियाना रोड निवासी एक गर्भवती महिला सीमा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने नागरिक अस्पताल लाया। इस दौरान डाक्टरों व महिला स्टाफ नर्स के सहयोग से महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।
विज्ञापन


लेकिन बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण तुरंत रेफर कर दिया गया। परिजनों द्वारा टोहाना के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया है कि उस वक्त अस्पताल में महिला रोग व बाल रोग विशेषज्ञ मौजूद होते तो शायद महिला को बचाया जा सकता था। पिछले काफी समय से नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी बनी हुई है।


किसी समय नागरिक अस्पताल में एक माह में चार से पांच सौ तक डिलीवरी होती थी जो अब घटकर सौ तक रह गई है। वो भी पुरानी स्टाफ नर्सों के सहयोग से चल रही है।

23 वर्षीय सीमा कैथल के गांव कौल में शादीशुदा है। डिलीवरी के कारण अपने मायके गांव मनियाना आई थी। महिला की पहली डिलीवरी थी जिसके लिए उसे टोहाना के नागरिक अस्पताल में लाया गया।

क्या कहते है एसएमओ

एसएमओ डॉ सतीश गर्ग ने बताया कि इस बारे में वो पहले कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। डिलीवरी के बाद बच्चा अचानक बीमार पड़ गया था।

अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ न होने के कारण उसे रेफर करना पड़ा। इस दौरान महिला की अचानक ब्लीडिंग होने के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed