{"_id":"648b490f1e9340537c07cdc6","slug":"after-26-years-the-district-headquarters-got-government-college-new-building-will-be-built-in-five-acres-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-859-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 26 साल बाद जिला मुख्यालय को मिला राजकीय महाविद्यालय, पांच एकड़ में बनेगा नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 26 साल बाद जिला मुख्यालय को मिला राजकीय महाविद्यालय, पांच एकड़ में बनेगा नया भवन
विज्ञापन
फतेहाबाद में डाइट मताना
फतेहाबाद। आखिरकार 26 साल बाद जिला मुख्यालय पर राजकीय महाविद्यालय बनवाने की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है। फतेहाबाद शहर में राजकीय महाविद्यालय शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। इसी सत्र से महाविद्यालय में कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। महाविद्यालय का नया भवन बनने तक डाइट मताना में कक्षाएं लगाई जाएंगी। इसको लेकर उपायुक्त ने रिपोर्ट उच्चतर शिक्षा विभाग को भेज दी है।
हालांकि, अभी तक संकाय और सीटों की घोषणा नहीं हुई है। शुक्रवार को उच्चतर शिक्षा विभाग नए कॉलेज को संकाय और सीटें अलॉट कर सकता है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले को लेकर शेड्यूल भी जारी कर दिया था। 17 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू होनी है। राजकीय महाविद्यालय के लिए भोड़िया खेड़ा के राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रिंसिपल राजेश मेहता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो ग्राम पंचायत मताना की तरफ से डाइट के लिए आठ एकड़ जगह दी गई थी। इसमें तीन एकड़ में डाइट मताना बना हुआ है जबकि पांच एकड़ जगह खाली पड़ी है। इस खाली जगह पर राजकीय महाविद्यालय बनाया जाएगा। पांच एकड़ की जगह महाविद्यालय के भवन के लिए पर्याप्त रहेगी।
विज्ञापन
दाखिले का यह जारी हुआ है शेड्यूल
कार्यक्रम दिन
कॉलेज प्रोफाइल अपडेट 12 से 15 जून
ऑनलाइन आवेदन 17 से 28 जून
ऑनलाइन दस्तावेज वेरिफिकेशन 17 से 30 जून
पहली मेरिट सूची दूसरी मेरिट सूची 5 से 20 जुलाई
कक्षाएं शुरू 21 जुलाई
ओपन काउंसिलिंग 21 जुलाई
कोट
जिला मुख्यालय पर राजकीय महाविद्यालय शुरू होने से विद्यार्थियों को बड़ा लाभ मिलेगा। लंबे समय से विद्यार्थियों से लेकर आमजन की ओर से यह मांग की जा रही थी। सरकार ने जनहितैषी फैसला लिया है।
-सुनीता दुग्गल, सांसद, लोकसभा
कोट
राजकीय महाविद्यालय फिलहाल डाइट मताना के भवन में शुरू होगा। डीसी के माध्यम से उच्चतर शिक्षा विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है। इसी सत्र से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। जल्द संकायों की सूची भी आ जाएगी।
-राजेश मेहता, नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय