फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Additional police post will be formed in Bhuna

भूना में बनेगी अतिरिक्त पुलिस चौकी

Wed, 01 Jul 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Additional police post will be formed in Bhuna
भूना शहर में बढ़ रही गुंडागर्दी की रोकथाम को लेकर एसपी से मिलने पहुंचा प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : Fatehabad
भूना में पुलिस थाने के अतिरिक्त नई पुलिस चौकी बनाने और पुलिस फोर्स बढ़ाकर गुंडा तत्वों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर न्याय कमेटी भूना का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला। प्रतिनिधिमंडल में फतेहाबाद विधानसभा निगरानी समिति के संयोजक गुलशन हंस, इनेलो जिलाध्यक्ष बलविंदर सिंह कैरों, मास्टर पंकज पसरीजा, किसान सभा के जिलाध्यक्ष कामरेड रामस्वरूप ढाणी गोपाल, मास्टर सुखदेव सिंह भूक्कल, मास्टर राकेश मदान, अशोक सेठी शामिल रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां भी बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिनिधिमंडल के साथ एसपी से मिले।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल को एसपी राजेश कुमार ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मुजरिमों को गिरफ्तार करके वे खुद खुशखबरी देने के लिए भूना आएंगे और उसी दिन कोई जगह निर्धारित करके भूना में नई पुलिस चौकी भी बनाई जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवारों के हथियार लाइसेंस भी बनाने का वादा किया। सर्वसमाज की न्याय कमेटी के प्रवक्ता पंकज पसरीजा ने बताया कि एसपी राजेश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल के साथ सकारात्मक विचार साझे किए। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि अशोका मार्बल एवं सेनेटरी हाउस पर जैसे ही बदमाशों द्वारा गोली चलाए जाने की उन्हें सूचना मिली थी तभी से ही हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीमें बदमाशों को काबू करने के लिए प्रयास कर रही है। घटना को अंजाम देने के लिए पांच बदमाशों ने योजना तैयार की थी। जिनमें सभी बदमाशों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी। एसपी ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया है कि जिला में गैंगवार नाम की चीज नहीं रहेगी।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार को कमेटी के जनप्रतिनिधि मिले थे। उन्होंने भूना में पुलिस चौकी बनाने व पुलिस फोर्स बढ़ाने की का प्रस्ताव रखा था। भूना वासियों का सुझाव अच्छा था इसलिए अब शीघ्र ही एक चेक पोस्ट बनाएंगे और असामाजिक तत्वों से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed