{"_id":"695800fb06a28208820e3725","slug":"acting-on-police-inputs-drug-inspectors-from-six-districts-raided-40-medical-stores-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-146333-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पुलिस के इनपुट पर 6 जिलों के ड्रग इंस्पेक्टर ने 40 मेडिकल स्टोर पर मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पुलिस के इनपुट पर 6 जिलों के ड्रग इंस्पेक्टर ने 40 मेडिकल स्टोर पर मारे छापे
Fri, 02 Jan 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
रतिया में जांच करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर व अन्य
फतेहाबाद/टोहाना/रतिया। मेडिकल नशे की आशंका से युवकों की मौत के बाद शुक्रवार को पुलिस के इनपुट पर 6 जिलों के ड्रग इंस्पेक्टरों की आठ टीमों ने 40 मेडिकल स्टोर पर छापे मारे। टीम को जांच में वहां से नशे की गोलियां तो नहीं मिली लेकिन 35 मेडिकल स्टोर के रिकॉर्ड में अनियमितताएं जरूर मिली।
खाद्य एवं ड्रग प्रशासन विभाग की तरफ से इन मेडिकलों को नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं टीमों की कार्रवाई के बाद कई संचालक मेडिकल स्टोर बंद करके चले गए। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल स्टोरों पर मिली इन अनियमितताओं पर संबंधित मेडिकल संचालकों को ड्रग एंड कास्मेटिक्स एक्ट के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
-
गुरुग्राम-नारनौल तक से पहुंचे अधिकारी
पुलिस के इनपुट पर मेडिकलों की जांच करने के लिए हिसार, सिरसा, नारनौल, गुरुग्राम व भिवानी के ड्रग कंट्रोलर जिले में पहुंचे। सीनियर ड्रग कंट्रोल ऑफिसर डॉ. रमन कुमार के नेतृत्व में टोहाना, भिवानी के डीसीओ डॉ. सुरेंद्र कुमार ने रतिया, हिसार के डीसीओ डॉ. अजय कुमार ने फतेहाबाद शहर के मेडिकल स्टोर्स की जांच की। टीमों के साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। पुलिस टीमों को मेडिकल स्टोर्स के बारे में बताती रही और टीमें जांच करती रही।
विज्ञापन
-
डॉक्टर की पर्ची के बिना दवा देने पर है पूर्ण प्रतिबंध
इस दौरान बिना डॉक्टर की पर्ची और सलाह के बिना प्रतिबंधित इंजेक्शन व दवाओं की बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए गए कि बिना डॉक्टर की लिखित पर्ची किसी भी प्रकार का इंजेक्शन या नियंत्रित दवा बेचना कानूनन अपराध है।
-
रतिया में तीन मेडिकल स्टोर पर नहीं मिले फार्मेसी ऑफिसर
रतिया में ड्रग कंट्रोल विभाग के सीनियर ड्रग कंट्रोलर रमन श्योराण की अगुवाई में तीन टीमों ने पुराना बस स्टैंड, टोहाना रोड, फतेहाबाद रोड पर 10 मेडिकल स्टोर पर जांच की। जांच में अनियमितता मिलने पर 5 मेडिकल संचालकों को नोटिस जारी किए गए। जिन मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किए गए उनमें तीन फार्मासिस्ट मौके पर मौजूद नहीं थे और दो संचालक खरीद बेच का रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर पाए। ड्रग विभाग की इस कार्रवाई के दौरान शहर थाना अध्यक्ष पुष्पा सिहाग और सीआईए इंचार्ज रिछपाल सिंह भी मौजूद रहे।
-
टोहाना में चार मेडिकल स्टोर की जांच
टोहाना में गुरुग्राम से आई जिला ड्रग कंट्रोलर मुकेश की टीम ने चंडीगढ़ रोड स्थित मलिक मेडिकल सहित चार सेंटरों पर छापा मारा। टीम ने रिकॉर्ड की जांच की, इसमें कई खामियां पाई गईं। टीम ने मलिक मेडिकल के अलावा वेद फार्मासिस्ट, रिहान मेडिकल स्टोर और मुकेश नामक प्रतिष्ठानों की भी जांच की। सीनियर ड्रग कंट्रोलर रमन श्योराण ने बताया कि मलिक मेडिकल पर दवाइयां खरीदने और बेचने का रिकॉर्ड नहीं मिला। इसके साथ ही दुकान के पीछे की तरफ लगाए गए दरवाजे में भी अनियमितताएं पाई गईं। इन सभी खामियों के संबंध में फर्म को नोटिस जारी किया जाएगा।