फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of snatching scooter and iPhone at knifepoint arrested

Fatehabad News: चाकू दिखाकर स्कूटी और आईफोन छीनने का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Accused of snatching scooter and iPhone at knifepoint arrested
फतेहाबाद। शहर के बीघड़ रोड पर एक व्यक्ति को चाकू दिखाकर उससे लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को मिनी बाईपास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सिरसा के रानियां रोड निवासी सूरज उर्फ तोतू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयोग किए गए मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है। थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने 13 अप्रैल 2024 को सूर्या इंक्लेव निवासी दीक्षांत मेहता की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार जब वह घर से पुराने बस स्टैंड की तरफ जा रहा था तो रास्ते में बाइक पर आए तीन युवकों ने उसे रोक लिया और चाकू दिखाकर उससे उसकी स्कूटी व आईफोन जबरदस्ती छीन लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed