फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of practicing medicine without license arrested

Fatehabad News: बिना लाइसेंस मेडिकल प्रैक्टिस करने का आरोपी पकड़ में आया

Sat, 20 Dec 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 20 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Accused of practicing medicine without license arrested
फतेहाबाद। थाना सदर पुलिस ने अवैध रूप से मेडिकल प्रैक्टिस करने के आरोपी जगशेर सिंह निवासी बहबलपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से कोई लाइसेंस नहीं मिला और वहां पर काफी मात्रा में दवाइयां मिलीं।
विज्ञापन

थाना सदर प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि सिविल सर्जन को गांव बहबलपुर में अवैध रूप से मेडिकल प्रैक्टिस की सूचना मिली थी। इसके बाद शुक्रवार को मेडिकल ऑफिसर डॉ. अरुण लांबा (पीएचसी हिजरांवा कला) और ड्रग कंट्रोल ऑफिसर दिनेश कुमार की टीम ने पुलिस के साथ गांव बहबलपुर में छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान जगशेर सिंह के घर में बने कमरे से भारी मात्रा में अंग्रेजी दवाइयां और मेडिकल उपकरण बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी कोई वैध ड्रग लाइसेंस, दवाइयों की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड या मेडिकल प्रैक्टिस से संबंधित पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इस मामले में थाना सदर में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed