फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of fraud of 56 lakhs on the worker hired two months ago

Fatehabad News: दो महीने पहले काम पर रखे कारिंदे पर लगाया 56 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of 56 lakhs on the worker hired two months ago
टोहाना। शहर के रेलवे रोड स्थित न्यू मॉडल टाउन निवासी सराफा कारोबारी ने अपने कारिंदे पर 56 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। कारिंदे के खिलाफ शिकायत शहर थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कारोबारी के अनुसार आरोपी सुनील एक किलो से ज्यादा सोने के बिस्किट लेकर फरार हो गया है।
विज्ञापन

सराफा अंकित गोयल ने पुलिस को बताया कि पुलिस स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित घंटाघर चौक पर उसकी ओम ज्वेलरी के नाम से दुकान है। करीब दो माह पहले उसने दुकान पर काम करने के लिए विक्रमजीत सिंह उर्फ सुनील नामक युवक को रखा था, जिस पर उन्हें पूरा विश्वास भी हो गया था। अंकित ने बताया कि दुकान पर ज्वेलरी बनाने के लिए सोना लाने और ले जाने के लिए विक्रमजीत को ही दिल्ली व गुवाहाटी भेजा जाता था। इसी साल 14 मार्च को उसे ट्रेन से गुवाहाटी भेजा गया, जहां पहुंचकर विक्रमजीत उर्फ सुनील 16 मार्च को उसके रिश्तेदार रमेश से एक किलो 119 ग्राम सोने के बिस्कुट लेकर टोहाना के लिए चला था। मगर, आरोपी उसके बाद से उनकी दुकान पर नहीं लौटा है। पहले तो उसके परिवार से संपर्क करके पंचायती तौर पर सोना वापस लेने का प्रयास किया। मगर, बात नहीं बनी। अब तो उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। उसने बताया कि विक्रमजीत सिंह का फोन भी अब बंद आ रहा है। इसलिए पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन


कोट
अंकित गोयल ने अपनी दुकान पर काम करने वाले कारिंदे विक्रमजीत उर्फ सुनील पर एक किलो से ज्यादा सोना ले जाने के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सुरेंद्र कंबोज, प्रभारी, शहर थाना टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed