फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of breaking into the house and threatening to shoot.

Fatehabad News: घर में घुसकर की मारपीट, गोली से मारने की धमकी देने का आरोप

Fri, 14 Feb 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 14 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Accused of breaking into the house and threatening to shoot.
टोहाना(फतेहाबाद)। गांव ललौदा से एक विवाहिता ने एसपी को शिकायत देकर गांव के रहने वाले वीरेंद्र व हिसार के रहने वाले रोहताश पर घर में घुसकर मारपीट करने व जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। सदर पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पैसों का हिसाब न देने पर यह आरोप लगाए हैं। महिला सर्वजीत कौर ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र व रोहताश 7 फरवरी को दोपहर के समय जबरन उसके घर में घुस गए तथा उसकी मां गुरदीप कौर, भाभी रज्जो भाई व भाई सोनू के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी है। परिवार वालों को जातिसूचक गालियां देनी शुरू कर दी। महिला के अनुसार आरोपी रोहताश ने उसे पिस्तौल दिखाकर उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed