फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of assault for raising voice against drug abuse, case registered against five including Sarpanch and representative

Fatehabad News: नशे को लेकर आवाज उठाने पर मारपीट का आरोप, सरपंच व प्रतिनिधि समेत पांच पर मामला दर्ज

Mon, 02 Sep 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 02 Sep 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Accused of assault for raising voice against drug abuse, case registered against five including Sarpanch and representative
फतेहाबाद। गांव बहबलपुर में नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर युवक पर हमला कर दिया। बचाव में आए दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। मामला करीब डेढ़ माह पुराना है। मामले को लेकर पंचायत चल रही थी। अब इस मामले में सदर पुलिस ने शनिवार को गांव बहबलपुर निवासी राजूराम के बयान पर आरोपी सरपंच मनदीप कौर, गुरभगत सिंह, गुरप्रीत सिंह, बगीचा सिंह, सूबे सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बहबलपुर निवासी राजूराम ने बताया कि पिछले दिनों गांव में पंचायत हुई थी। जिसमें फैसला लिया गया था कि गांव में नशा कोई बेचता है या करता है तो उसके खिलाफ मिलकर कार्रवाई करेंगे। इसको लेकर उन्होंने समर्थन किया था। आरोप है कि 20 जुलाई की रात 9 बजे उसे हेयर सैलून का काम करने वाला सूबे सिंह बुलाकर अपनी दुकान पर ले गया। यहां पर आरोपी पहले से मौजूद थे। यहां पर नशा बेचने को लेकर बहस की गई और कहा कि तुम खिलाफ क्यों चल रहे हो, इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने उसके व पत्नी बाला व दो अन्य को भी चोटें मारी और जातिसूचक गाली-गलौज किया।
विज्ञापन


पिछले दिनों गांव में नशे के कारण एक युवक की मौत हो गई थी। इसको लेकर कमेटी बनाकर गांव में नशा रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी सूचना पुलिस चौकी हांसपुर को भी दी गई है। गांव में कुछ लोग नशा बेच रहे थे, जिसमें राजू और उसका भाई भी शामिल था। उन्होंने 20 जुलाई को मेरे कार्यालय में आकर हमला किया था। इसकी शिकायत भी दी गई थी। जो आरोप लगाए है वह निराधार है। सरपंच मनदीप कौर घटना के दौरान मौके पर नहीं थी और वह घर पर मौजूद थी। घटना की वीडियो भी उनके पास मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुरप्रीत सिंह, सरपंच प्रतिनिधि, बहबलपुर

मामले में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो सामने आएगा, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- कुलदीप सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed