फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused Madanlal arrested in corruption case, SIT constituted for investigation

एसडीएम सहित 6 लोगों पर भ्रष्टाचार के मामले में पटवारी मदनलाल गिरफ्तार, जांच के लिए एसआईटी गठित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Accused Madanlal arrested in corruption case, SIT constituted for investigation
फतेहाबाद/रतिया। भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत नामजद हुए रतिया के एसडीएम, नायब तहसीलदार, पटवारी सहित छह लोगों पर जांच का दायरा बढ़ाने के साथ ही विजिलेंस ने इस मामले में आरोपी पटवारी के तौर पर पहली गिरफ्तारी की है। पटवारी मदनलाल को फतेहाबाद में उसके एक परिचित के यहां से गिरफ्तार किया है। साथ ही विजिलेंस ने मामले में जांच के लिए डीएसपी राकेश मलिक के नेतृत्व में एसआईटी का भी गठन किया है, जिसमें चार टीमें अलग-अलग कार्रवाई के लिए बनाई गई हैं। सोमवार को गिरफ्तार पटवारी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा है। वहीं, रतिया नगरपालिका से विजिलेंस ने कई जरूरी रिकार्ड की जांच की और केस से संबंधित दस्तावेज भी यहां जांचे। तीन दिन तक मामले में खुलकर जानकारी देने से बच रही विजिलेंस की ओर से डीएसपी राकेश मलिक भी सामने आए और उन्होंने एसडीएम भारत भूषण सहित छह लोगों पर दर्ज किए गए केस के संबंध में जानकारी देने की औपचारिकता पूरी की। इस दौरान डीएसपी मलिक ने अहम जानकारी यह दी कि रतिया एसडीएम की पत्नी और बर्खास्त पुलिसकर्मी बाला सिंह की पत्नी के नाम जो रजिस्ट्री की गई है, उस जमीन की रजिस्ट्री करवाने वाले यानी विक्रेता कांता देवी को भी आरोपी बनाया जाएगा। इसके लिए कांता देवी पक्ष को इस केस में शामिल जांच करते हुए उनके बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले में अब विजिलेंस जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
विज्ञापन

5 कनाल 16 मरले की रजिस्ट्री करवाने पर फंसे हैं एसडीएम-नायब तहसीलदार
आरोप है कि एसडीएम भारतभूषण कौशिक ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपनी पत्नी सारिका व बाला सिंह की पत्नी कर्मजीत कौर के नाम इसी साल 29 अक्तूबर को 5 कनाल 16 मरले की रजिस्ट्री करवाई थी। इसका रजिस्ट्री नंबर 10429 था। यह जमीन मिगलानी अस्पताल के पास लक्ष्मी ऑयल एवं कॉटन फैक्टरी की है। जमाबंदी व फर्द में इस जमीन को गैर मुमकिन व कारखाना लिखा है। मगर भूमि का कोड बदलकर कृषि भूमि दर्शाकर 45 लाख रुपये में रजिस्ट्री करवा ली। इस जमीन की रजिस्ट्री करवाते समय नगरपालिका से न तो प्रॉपर्टी आईडी बनवाई गई और न ही एनओसी ली गई। यह रजिस्ट्री कांता देवी ने करवाई थी। मगर जीरकपुर निवासी अमृतपाल ने इस जमीन पर अपना मालिकाना हक बताते हुए नवंबर के पहले सप्ताह में प्रशासन को इसकी शिकायत दी। इस शिकायत के बाद रजिस्ट्री को इंपाउंड कर दिया गया।
विज्ञापन

3 दिन के रिमांड पर है आरोपी : डीएसपी
एसडीएम रतिया सहित 6 आरोपियों पर दर्ज भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के मामले में विजिलेंस टीम ने आरोपी पटवारी मदललाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है जहां उसे 3 दिन के रिमांड पर कोर्ट ने विजिलेंस को सौंपा है। एसडीएम सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आरोपी पटवारी से पूछताछ की जानी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश मलिक, डीएसपी, विजिलेंस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed