फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused arrested in theft case from Nurki Ahli Gurdwara

Fatehabad News: नुरकी अहली गुरुद्वारा से चोरी मामले में आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested in theft case from Nurki Ahli Gurdwara
फतेहाबाद। गांव नुरकी अहली में गुरुद्वारा से चोरी मामले में पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जितेंद्र व जगतार सिंह निवासी नागपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से गुरुद्वारा के दानपात्र से चोरीशुदा 600 रुपये व किरपान बरामद कर लिया है। मामले के मुताबिक गुरुद्वारा के पाठी की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया था। आरोप था कि रात के समय दान पात्र से 600 रुपये की नकदी व किरपान को कोई व्यक्ति गुरुद्वारा से चोरी करके ले गया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को नागपुर गांव से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरीशुदा नगदी व किरपान को बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में हिसार भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed