फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accountant dies under suspicious circumstances in Fatehabad

Fatehabad: जाखल में संदिग्ध परिस्थितियों में मुनीम की मौत, परिजन बता रहे हत्या; पुलिस ने माना सड़क हादसा

Sat, 09 Nov 2024 11:37 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 09 Nov 2024 11:37 AM IST
सार

फतेहाबाद के गांव सिधानी निवासी गोरा सिंह जाखल की अनाज मंडी में आढ़ती सतीश कुमार की दुकान पर मुनीम के तौर पर कार्यरत था। रोजाना की तरह शुक्रवार रात को वह अपना काम निपटा कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहा था।

विज्ञापन
Accountant dies under suspicious circumstances in Fatehabad
परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब बॉर्डर के साथ लगते जाखल क्षेत्र के गांव साधनवास में संदिग्ध परिस्थतियों में 23 वर्षीय मुनीम की मौत हो गई। मुनीम का शव जाखल-रतिया रोड पर गांव साधनवास के पास सड़क किनारे से बरामद किया गया है। मृतक गांव सिधानी का रहने वाला था। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मगर पुलिस इस मामले को सड़क हादसे के रूप में देख रही है। हत्या के आरोप में केस दर्ज करवाने के लिए काफी संख्या में गांव सिधानी के ग्रामीण जाखल पुलिस थाने में पहुंच गए। पुलिस और ग्रामीणों के बीच बातचीत जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव सिधानी निवासी गोरा सिंह जाखल की अनाज मंडी में आढ़ती सतीश कुमार की दुकान पर मुनीम के तौर पर कार्यरत था। रोजाना की तरह शुक्रवार रात को वह अपना काम निपटा कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहा था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह उसका शव गांव साधनवास के पास सड़क किनारे खेत में मिला। उसका सिर फटा हुआ था और शव लहुलुहान अवस्था में था।
विज्ञापन


विशेष बात यह है कि उसके मोटरसाइकिल से भी करीब डेढ़ एकड़ दूर उसका शव पड़ा हुआ मिला है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक दृष्टि में किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई प्रतीत हो रही है। मगर परिजन व ग्रामीण शव और मोटरसाइकिल के बीच दूरी के कारण इस मामले में हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जाखल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। इस मामले में हत्या का केस दर्ज करवाने के लिए गांव सिधानी के काफी ग्रामीण जाखल थाना पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से हत्या के आरोप में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। जाखल पुलिस थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed