फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accident, Barati, car, overturned, father's friend, friend, death, fatehabad

बारातियों की कार पलटी, दूल्हे के चाचा और दोस्त की मौत

Mon, 27 Mar 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Mon, 27 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Accident, Barati, car, overturned, father's friend, friend, death, fatehabad
टोहाना के सरकारी अस्पताल में कार्यवाही के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : fatehabad
गांव कालवान जा रही बारातियों की कार का टायर फटने से कार पलट गई। इस हादसे में दूल्हे के चाचा और उसके दोस्त की मौत हो गई। एंबुलेंस के जरिए घायलों को टोहाना के अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव डूमरखां निवासी सोनू की शादी गांव रविवार को कालवन में होनी थी। रविवार को सोनू का 32 वर्षीय दोस्त विकास, चाचा रमेश, ग्रामीण प्रदीप, विरेंद्र व कोथकला निवासी जयप्रकाश एक कार में सवार होकर कालवन की ओर आ रहे थे। गांव कालवन से महज एक किलोमीटर की दूरी पर उनकी कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस में सभी लोगों को टोहाना के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विकास व रमेश को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों घायलों को रेफर किया गया है।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचे गांव डूमरखां के सरपंच प्रतिनिधि राजेश कुमार ने बताया कि गांव डूमरखा निवासी सोनू की शादी गांव कालवन में होनी थी। वे बारात लेकर निकले थे। मृतक डूमरखां निवासी विकास व रमेश अपने तीन अन्य साथी प्रदीप, विरेंद्र, जयप्रकाश के साथ आ रहे थे। विकास गाड़ी चला रहा था और कार का टायर फटने से यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि लगभग एक साल पहले ही विकास की शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की टक्कर से दो बाइक सवार घायल
एक अन्य मामले में ग्रह रक्षक विभाग में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत उकलाना के गांव चमारखेडा निवासी संदीप और उसका साथी सनियाना निवासी नरेंद्र की बाइक को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। इससे वे दोनों घायल हो गए। अस्पताल में उपचाराधीन संदीप ने बताया कि वे टोहाना किसी कार्य से आए थे। कार्य निपटाने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे तो गांव जमालपुर के पास एक अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया तथा वे दूर जा गिरे। राहगीरों की मदद से उन्हें नागरिक अस्पताल में लाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed