फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   About 300 farmers from the district reached Delhi to participate in the Mahapanchayat.

Fatehabad News: महापंचायत में भाग लेने के लिए जिले से करीब 300 किसान पहुंचे दिल्ली

Fri, 15 Mar 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 15 Mar 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
About 300 farmers from the district reached Delhi to participate in the Mahapanchayat.
फतेहाबाद/टोहाना। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में वीरवार को बुलाई गई महापंचायत में फतेहाबाद, रतिया, टोहाना व जाखल से करीब 300 किसानों ने भाग लिया। किसान सभा के सदस्य वीरवार सुबह रेलगाड़ी के माध्यम से दिल्ली गए।
विज्ञापन

इससे पहले पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में किसान बुधवार शाम को ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। किसान नेता लाभ सिंह व रमेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 13 महीने के किसानों के आंदोलन के दौरान एमएसपी कानून बनाने, लखीमपुर खीरी मामले में कार्रवाई व किसान आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लेने की बात कही थी। मगर सरकार अपने वादे से मुकर गई है। उन्होंने बताया कि सरकार की वायदा खिलाफी को किसान सहन नहीं करेंगे। इसलिए किसान सरकार को वायदे की याद करवाने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की महापंचायत में लिए गए फैसलों के अनुसार जिले में आगामी गतिविधियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed