फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   AAP leader Sandeep said - Dushyant, do not spread confusion, there is no talk about alliance with JJP

Haryana: आप नेता संदीप बोले- भ्रम न फैलाएं दुष्यंत, जजपा के साथ गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं

Thu, 22 Aug 2024 11:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 22 Aug 2024 11:44 PM IST
सार

फतेहाबाद और भिवानी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व राज्यसभा सदस्य बोले कि भाजपा खुद अपने कार्यकाल से संतुष्ट नहीं, आखिरी साल में मनोहर लाल को सीएम पद से हटाया है। 

विज्ञापन
AAP leader Sandeep said - Dushyant, do not spread confusion, there is no talk about alliance with JJP
राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हमें नहीं पता जजपा किस पार्टी से गठबंधन कर रही है। दुष्यंत चौटाला गठबंधन को लेकर भ्रम न फैलाएं। जजपा के साथ गठबंधन को लेकर कोई भी बातचीत नहीं चल रही है। यह बातें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक ने वीरवार को कही।

विज्ञापन


वह फतेहाबाद में सिरसा और हिसार के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी बहुत जल्द ही प्रदेश में उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। भाजपा खुद अपने कार्यकाल को पॉजिटिव तरीके से नहीं देख रही है। यदि भाजपा अपने मुख्यमंत्री से संतुष्ट होती तो आखिरी साल में मनोहर लाल को क्यों हटाती।
विज्ञापन


वहीं भिवानी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में जेपी दलाल के बयान पर आप नेता पाठक ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दलाल को यह शोभा नहीं देता है। ये बात कोई आदमी खुलेआम कैसे बोल सकता है। ये प्रजातंत्र के लिए अच्छा नहीं है। वैसे तो इनका दूसरे राज्यों की सरकारें गिराने का खेल चल ही रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर घर गारंटी कार्ड पहुंचाएगी आप, हर कार्ड के बाद दो वोट पक्के
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने दावा किया है कि आप हरियाणा में बिना गठबंधन के 50 लाख वोट लेकर सरकार बनाएगी। आप कार्यकर्ता हर घर में एक गारंटी कार्ड लेकर जाएंगे। एक गारंटी कार्ड का मतलब दो वोट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed