फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Aadhaar cards are not being made for new born due to server problem, rejections are happening after update

Fatehabad News: सर्वर में दिक्कत से नवजात के नहीं बन रहे आधार कार्ड, अपडेट के बाद हो रहे रिजेक्ट

Fri, 06 Sep 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 06 Sep 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar cards are not being made for new born due to server problem, rejections are happening after update
फतेहाबाद। आधार केंद्रों पर नवजात के आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। करीब पांच दिनों से मां-बाप अपने बच्चों को लेकर आधार केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन वहां से उन्हें बिना काम हुए लौटना पड़ रहा है। अगर किसी का आधार कार्ड बन रहा है तो वह रद्द हो रहा है। रोजाना जिले में 80 से 100 नवजात बच्चों के आधार कार्ड बनते हैं। आधार कार्ड बनने के बाद ही जन्म प्रमाण पत्र बनने की प्रक्रिया शुरू होती है।
विज्ञापन

आधार सेंटर संचालकों की माने तो सॉफ्टवेयर में नया वर्जन आने से ये दिक्कत शुरू हुई है। आधार कार्ड अपडेट करते समय पोर्टल पर एरर आ रहा है। अगर किसी का बन भी गया तो वह रद्द हो रहा है। जिला मुख्यालय में दो सेंटरों पर ही आधार कार्ड बन पा रहे हैं, ऐसे में गर्मी-उमस के बीच मां-बाप शिशुओं को लेकर आ रहे हैं लेकिन बन नहीं पाने के कारण मायूस हो लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन ने बंद किए दो आधार सेंटर
डीआईटीआईएस के तहत शहर में किसान सेवा केंद्र और बाल भवन में आधार सेंटर चल रहे थे, इन्हें करीब 6 माह पहले बंद कर दिया गया। प्रशासन ने सीएससी के तहत गांव में चल रहे आधार सेंटर संचालकों की ड्यूटी इन सेंटरों पर लगाई थी लेकिन अब ये सेंटर पूरी तरह से बंद कर दिए है और ड्यूटी हटा दी है। ये ही नहीं इनकी जगह क्रीड (सिटीजन रिर्सोस इंफोर्मेशन डिपार्टमेंट तहत आधार मशीनें एक्टिव होनी थी। जिसमें एक नगर परिषद और खंड कार्यालय शामिल है। लेकिन ये पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो पाई है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्टू में सीएससी की आधार मशीनें भी हुईं बंद
आधार कार्ड का काम क्रीड को सौंपा जा रहा है। जिले में 12 लोकेशन पर ये मशीन एक्टिव होनी है। इसके चलते फतेहाबाद में डीआईटीआईएस की मशीनें बंद हो चुकी है। अब भट्टू में सीएससी के तहत चल रही मशीनें बंद हो गई है। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी मशीनें बंद करने की तैयारी है। क्रीड केंद्रों पर ही लोगों को आधार कार्ड बनवाने जाना पड़ेगा।

-
बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए चार दिन पहले आए थे तो कहा था कि अभी दिक्कत आ रही है। दोबारा आए है तो भी नहीं बन पाया है।
- कंचन, निवासी फतेहाबाद
-
गांव ढिंगसरा से बच्चे को लेकर आधार कार्ड बनवाने के लिए आए हैं, लेकिन बताया जा रहा है कोई पोर्टल में दिक्कत आ रही है, दोबारा आना पड़ेगा।
- रेखा, निवासी ढिंगसरा
--
सर्वर में दिक्कत के कारण नवजात के आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। उच्च अधिकारियों से इस संबंध में बात हुई थी, बुधवार तक बनने शुरू होने थे लेकिन तकनीकी दिक्कत आ रही है। उम्मीद है जल्द समाधान होगा।
- शिल्पा रानी, जिला प्रबंधक, सीएससी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed