फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Aadhaar card will be updated only after property ID is verified

Fatehabad News: प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित के बाद ही आधार कार्ड होगा अपडेट

Fri, 23 May 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 23 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar card will be updated only after property ID is verified
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित करवाते हुए लोगसंवाद
फतेहाबाद। आधार कार्ड में अब अपडेट या कोई भी त्रुटि को ठीक करवाना अब आसान नहीं होगा। शहरी क्षेत्र के लोगों को पहले प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित करवानी होगी। प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित होने के बाद नगर परिषद टोकन जारी करेगा और इसके बाद केंद्र पर आधार कार्ड संबंधित काम हो पाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को नगर परिषद की तरफ से ये आदेश जारी किए गए है और व्यवस्था लागू भी हो गई है।
विज्ञापन


सख्ती करने के पीछे कारण ये माना जा रहा है कि जिले के पांच शहरों में प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित का काम धीमा चल रहा है। शहर फतेहाबाद में अभी तक 36 फीसदी प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित हुई है। अगले सप्ताह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसको लेकर समीक्षा भी करनी है।
विज्ञापन


-

जिले के पांच शहरों में प्रॉपर्टी आईडी की स्थिति

शहर प्रॉपर्टी स्वयं सत्यापित

भूना 11840 5473

फतेहाबाद 42799 15483

जाखल 4727 3130

रतिया 19439 7842

टोहाना 29858 11980

-

नगर परिषद ने गठित की आठ टीमें

नगर निकाय ने प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित करना अनिवार्य कर रखा है। वजह ये है कि नगर निकाय ने प्रॉपर्टी आईडी को लेकर करीब तीन साल पहले कंपनी से सर्वे करवाया था। सर्वे के बाद काफी त्रुटियां सामने आई। रिकॉर्ड गलत जारी कर दिया गया। नगर निकाय प्रॉपर्टी आईडी को परिवार पहचान पत्र से लिंक कर रहा है। ओटीपी के जरिए आईडी को सत्यापित किया जा रहा है। इससे ये रिकॉर्ड सामने आएगा कि कितनी प्रॉपटी ठीक है और कितनी में गलतियां है। इसी को लेकर नगर परिषद ने आठ टीमें बना रखी है। ये टीमें पहले वार्ड में भी भेजी गई लेकिन पार्षदों के दिलचस्पी न दिखाने के कारण आंकड़ा नहीं बढ़ पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित को लेकर अभियान जारी है। लोगों से भी अपील है कि वह अपनी प्रॉपर्टी आईडी को स्वयं सत्यापित जल्द से जल्द करवा लें।

- राजेंद्र सोनी, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed