फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A wild animal entered village Kukdawali of fatehabad

फतेहाबाद: गांव कुकड़ावाली में घुसा तेंदुआ, साढ़े आठ घंटे बाद किया काबू

Wed, 16 Mar 2022 12:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 16 Mar 2022 12:15 PM IST
सार

अधिकारियों की टीम ने तेंदुए को जाल में फंसाने का प्रयास किया। एक कमरे में छुपा तेंदुआ एकदम से बाहर निकला और एक युवक पर झपट पड़ा।

विज्ञापन
A wild animal entered village Kukdawali of fatehabad
फतेहाबाद के गांव कुकड़ावाली में घुसा तेंदुआ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर स्थित गांव कुकड़ावाली में मंगलवार रात एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ रात में बिना किसी को नुकसान पहुंचाए ग्रामीण जयदीप खटाणा के मकान में बने खाली कमरे में जाकर बैठ गया। बुधवार सुबह करीब छह बजे जयदीप के परिवार को घर में तेंदुआ घुसने की जानकारी मिली। इसके बाद वन्य प्राणी विभाग व पुलिस को सूचना दी गई। जैसे ही ग्रामीणों को सूचना मिली तो दहशत फैल गई। फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी व रोहतक की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए करीब साढ़े आठ घंटे बाद तेंदुए को काबू कर लिया।

विज्ञापन


विज्ञापन

गांव के युवक वीरेंद्र को तेंदुए ने पंजे मार दिए

इस तेंदुए को दो बार पकड़ने का प्रयास किया गया। पहले प्रयास के दौरान गांव के युवक वीरेंद्र को तेंदुए ने पंजे मार दिए। तत्काल उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसको सीने पर तीन टांके लगाए गए। दूसरे प्रयास में वन्य प्राणी विभाग की टीम ने पहले ट्रैंकुलाइजर गन से तेंदुए को बेहोश किया। उसके बाद उसे काबू किया। वन्य प्राणी विभाग के अनुसार तेंदुआ कहां से यहां तक पहुंचा है, इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इतना जरूर है कि यह राजस्थान की तरफ से नहीं आया है क्योंकि वहां छोटे आकार के तेंदुए हैं। इस तेंदुए की उम्र सात साल बताई गई है। उसका वजह 65 किलो है। उसकी ऊंचाई एक मीटर है। डीएफओ वेदप्रकाश व वन्य प्राणी निरीक्षक जयविंद्र नेहरा ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा ताकि वह किसी को नुकसान न पहुंचा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed