{"_id":"68dd68ed9581c0adac01a486","slug":"a-team-arrived-to-investigate-the-corruption-case-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-141358-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भ्रष्टाचार मामले की जांच के लिए पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भ्रष्टाचार मामले की जांच के लिए पहुंची टीम
Wed, 01 Oct 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
रतिया में जांच के लिए पहुंची टीम। संवाद
रतिया। वर्ष 2021 में हुए प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार मामले की जांच के लिए बुधवार दोपहर बाद स्टेट एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो ) पंचकूला की टीम एसडीओ ध्रुव, सिरसा इंस्पेक्टर सत्यवान के नेतृत्व में जांच के लिए पहुंची। घरों की अससेमेंट की जांच कर लोगों के भी बयान दर्ज किए इसके बाद टीम नगर पालिका कार्यालय भी पहुंची।
योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को मकान बनाने के लिए पात्र व्यक्ति को ढाई लाख रुपए देने का प्रावधान था और इसके तहत करीबन ढाई करोड रुपए की राशि आवास योजना के तहत अनुदान के लिए नगर पालिका कार्यालय में आई थी। इसको नगर पालिका अधिकारियों की ओर से जरूरतमंदों के खाते में पैसे डाल दिए गए थे लेकिन बाद में कुछ संगठनों की ओर से योजना में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किए थे और शिकायत पत्र दिया था।
आरोप था कि योजना का लाभ देने के लिए कर्मचारियों ने प्रति व्यक्ति 50 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक रिश्वत वसूल की गई है। 10 ऐसे लोगों को ढाई लाख रुपए के अनुदान राशि दी गई जिनके मकान की रजिस्ट्री भी नहीं थी उन लोगो को भी रिश्वत लेकर राशि वितरित की गई विजिलेंस ने इस मामले में जांच शुरू की थी।