{"_id":"6236176a6c81b10aeb33b9b5","slug":"a-sports-stadium-built-in-eight-acres-became-a-dirty-water-pond-fatehabad-news-hsr627000689","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ एकड़ में तैयार खेल स्टेडियम बना गंदे पानी का तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ एकड़ में तैयार खेल स्टेडियम बना गंदे पानी का तालाब
विज्ञापन
गांव रतनगढ़ के खेल स्टेडियम में भरा गंदा पानी।
- फोटो : Fatehabad
रतिया। रतिया क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। मगर सुविधाएं नहीं मिलने से ग्रामीण खिलाड़ियों के सपने तार-तार हो रहे हैं। साल 1996 में गांव रतनगढ़ में खेल स्टेडियम का शुभारंभ किया गया। बंसीलाल सरकार जाने के बाद स्टेडियम के हालात अपनी बदहाली की दास्तां खुद बयान कर रहा है।
प्रदेश के पूर्व खेल मंत्री रामस्वरूप रामा के पैतृक गांव में आठ एकड़ में बना खेल स्टेडियम बदहाल स्थिति में हैं। करीब चार हजार आबादी वाले गांव रतनगढ़ में बने इस खेल स्टेडियम में दो-दो फुट गांव का गंदा पानी जमा है। स्टेडियम में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सरकार व प्रशासन की अनदेखी का शिकार इस खेल स्टेडियम की हालत खस्ता होने पर क्षेत्र के खिलाड़ियों व गांववासियों में भारी रोष है। खिलाड़ियों का कहना है कि गांवों के स्टेडियम के ऐसे हाल होंगे, तो कहां गांवों की प्रतिभाएं ओलंपिक में मेडल ला सकेंगी।
रामस्वरूप रामा मंत्री बने तो गांव में बनवाया था स्टेडियम
दरअसल, साल 1995 में स्व. बंसीलाल के नेतृत्व में बनी हरियाणा विकास पार्टी की सरकार में गांव रतनगढ़ निवासी रामस्वरूप रामा रतिया विधानसभा सीट जीतकर खेल मंत्री बने थे। 1996 में रामा ने अपने पैतृक गांव में प्रदेश सरकार की ओर से आठ एकड़ में खेल स्टेडियम बनवाया था। उस समय सपना देखा गया था कि क्षेत्र के ग्रामीण खिलाड़ी इस खेल स्टेडियम में खेलकर प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे। उस समय इस खेल स्टेडियम में कई राज्य स्तरीय खेलों का भी आयोजन करवाया गया था। सत्ता परिवर्तन के बाद इस खेल स्टेडियम की बदहाली शुरू हो गई। कई पार्टियों की सरकारें आई व गई, लेकिन खेल स्टेडियम की सुध किसी ने नहीं ली। अब हालत यह है कि इस खेल स्टेडियम में पूरे गांव की नालियों का गंदा पानी छोड़ा हुआ है। चारों तरफ गंदगी का आलम है।
विज्ञापन
अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक को लिख चुके पत्र
ग्रामीण कुलदीप, गोरा सिंह, जसवीर, रूप सिंह आदि का कहना है कि वह छोटे से लेकर बड़े अधिकारी और मुख्यमंत्री तक पत्र लिखकर स्टेडियम की हालत सुधारने की मांग कर चुके हैं। हर विधायक को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। मगर इस खेल स्टेडियम की तरफ किसी ने भी ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि रतिया क्षेत्र में एकमात्र इतना बड़ा स्टेडियम अगर सुधारा जाए तो खिलाड़ियों को बड़ा लाभ होगा।
कोट
सरकार को स्टेडियम की हालत सुधारनी चाहिए : पूर्व खेल मंत्री
आठ एकड़ जमीन सरकार को दी गई थी, जिस पर खेल स्टेडियम बनाया गया था। कई राज्य स्तरीय खेलों के आयोजन भी हुए। मगर हविपा की सत्ता जाने के बाद स्टेडियम बदहाल हो गया। कई बार सरकार को पत्र भी लिखा है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। स्टेडियम की हालत तत्काल सुधारनी चाहिए।
रामस्वरूप रामा, पूर्व खेल मंत्री
गांव रतनगढ़ के खेल स्टेडियम की रिपोर्ट बीडीपीओ से मांगी गई है। रिपोर्ट को उच्च अधिकारियों के पास भेजकर खेल स्टेडियम में हरसंभव सुधार करवाया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को सुविधा मिल सके।
-सुभाष चंद्र, एसडीएम, रतिया

गांव रतनगढ़ के खेल स्टेडियम में फैली गंदगी।- फोटो : Fatehabad