{"_id":"677c152013f938df2c0bee78","slug":"a-pit-formed-in-the-middle-of-the-road-near-bhakra-canal-bridge-fear-of-accidents-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-127464-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भाखड़ा नहर पुल के पास सड़क के बीच बना गड्ढा, हादसों का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भाखड़ा नहर पुल के पास सड़क के बीच बना गड्ढा, हादसों का डर
Mon, 06 Jan 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
भाखड़ा नहर पुल के पास सड़क के बीचोंबीच बना जानलेवा गड्ढा। संवाद
भूना। गांव बैजलपुर के पास भाखड़ा नहर के पुल के नजदीक सड़क के बीचोंबीच गहरा गड्ढा होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग सड़क के बीच बने गड्ढे को पाटकर मरम्मत नहीं करवा रहा है।
बैजलपुर के सरपंच हेमंत सिंह ने बताया कि कोहरे में यह गड्ढा वाहन चालकों को दिखाई नहीं देता जिस कारण हादसे होते हैं। बता दें कि खैरी हेड पर भाखड़ा नहर से न्यूक्लियर पावर प्लांट में पानी की सीधी आपूर्ति के लिए आईसीसी माइनर का निर्माण किया जा रहा है। ठेकेदार ने सड़क के बीच गड्ढा खुला छोड़ दिया है, जिसमें रात्रि के समय कई वाहन चालक हादसे का शिकार हो चुके हैं। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अधिकारी से हस्तक्षेप कर सड़क के बीच बने गड्ढे को भरवाने की मांग की है।
-- -- -- -
गांव बैजलपुर के पास न्यूक्लियर पावर प्लांट में पानी की सीधी आपूर्ति के लिए आईसीसी माइनर का निर्माण अधर में लटका हुआ है। इसको लेकर कई बार पत्राचार किया जा चुका है। मगर ठेकेदार और कंपनी के विवाद की वजह से माइनर का पुल बीच में लटका पड़ा है। न्यूक्लियर पावर प्लांट की लापरवाही का नुकसान लोगों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बलबीर सिंह मलिक, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग