{"_id":"6686fd6122a1e9da27095454","slug":"a-person-who-went-to-collect-rain-water-died-after-falling-from-the-roof-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-118920-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बारिश का पानी निकालने गए व्यक्ति की छत से गिरकर माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बारिश का पानी निकालने गए व्यक्ति की छत से गिरकर माैत
विज्ञापन
रतिया। गांव ब्राह्मणवाला में वीरवार सुबह हुई बारिश का पानी निकालने गया मजदूर पैर फिसलने पर छत से नीचे गिर गया। इससे मजदूर की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी हंसराज टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों के बयान लिए। जानकारी के अनुसार ब्राह्मणवाला निवासी 44 वर्षीय मजदूर जग्गी के घर की छत पर वीरवार सुबह आई बारिश का पानी जमा हो गया। वह ऊपर जाकर बारिश का पानी निकाल रहा था कि उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया।
परिजन उसे तुरंत रतिया के अस्पताल में लेकर आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जग्गी के भाई भोला सिंह के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। संवादक