फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A person was kidnapped and beaten up, a case was filed against four persons including the Sarpanch

Fatehabad News: अपहरण कर व्यक्ति को पीटा सरपंच समेत चार पर केस दर्ज

Fri, 29 Aug 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 29 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
A person was kidnapped and beaten up, a case was filed against four persons including the Sarpanch
फतेहाबाद। गांव खाराखेड़ी के सरपंच सहित चार लोगों पर एक व्यक्ति के अपहरण और मारपीट व अनुसूचित जाति अधिनयिम के तहत मामला दर्ज हुआ है। गांव निवासी सुखदेव ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ लोग बुधवार को उसे जबरन गाड़ी में डालकर ले गए और मारपीट की गई। मामले में सदर पुलिस ने मामला दर्ज करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें गांव धांगड़ निवासी सौरभ, गांव खाराखेड़ी निवासी अजीत और अनिल शामिल है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता सुखदेव ने बताया कि एक गाड़ी आकर रुकी और उसमें सवार लोगों ने उसे जबरन अंदर खींच लिया। सुखदेव का आरोप है कि सरपंच दूसरी गाड़ी में मौजूद था, जबकि अन्य तीन आरोपी उसे अपनी गाड़ी में ले गए। रास्ते में उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई और जाति सूचक गालियां निकाली। सुखदेव किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर खाराखेड़ी के सरपंच सहित चार लोगों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि उन्हें सुखदेव पर चोरी का शक था। सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि गांव खाराखेड़ी के सरंपच सहित चार लोगों पर अपहरण, मारपीट व अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed