फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A person on parole committed suicide by attacking his sister-in-law with a knife.

Fatehabad News: पेरोल पर आए शख्स ने भाभी पर कस्सी से हमला कर की खुदकुशी

Thu, 13 Feb 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 13 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
A person on parole committed suicide by attacking his sister-in-law with a knife.
रतिया के गांव हमजापुर में आत्महत्या करने के मामले में शव को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन
रतिया। गांव हमजापुर में वीरवार शाम पेरोल पर आए एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में भाभी को कस्सी के वार से घायल करने के बाद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। महिला को फतेहाबाद रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया। पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। अभी इस मामले में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि हमजापुर निवासी 52 वर्षीय दीदार सिंह एनडीपीएस एक्ट के तहत सजायाफ्ता था। 5 फरवरी को ही 35 दिनों की पेरोल पर घर आया था। परिजनों के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। वीरवार को उसका परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। इस दौरान तैश में आए दीदार सिंह ने कस्सी से भाई अवतार सिंह की पत्नी हरजीत कौर के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


दीदार पर 2003 में दर्ज हुआ था मामला
दीदार सिंह पर वर्ष 2003 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। वर्ष 2007 में उसे 20 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। अभी वह सिरसा जेल में सजा काट रहा था। उसकी पत्नी और बेटा-बेटी कनाडा में रह रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही पत्नी सुखप्रीत कौर कनाडा से आई थी। इसके चलते दीदार सिंह 5 फरवरी को ही 35 दिनों की पैरोल पर घर आया था। 13 मार्च को पेरोल अवधि खत्म होने के बाद उसने वापस जेल जाना था। परिजनों ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर भाई अवतार सिंह से विवाद हो गया। घायल हरजीत कौर को परिजन एक निजी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां से फतेहाबाद रेफर कर दिया। पीछे से घर में दीदार सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पत्नी और अन्य परिजन उसे फतेहाबाद लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को घायल महिला के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed