फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A moving car caught fire near Mehuwala

Fatehabad News: मेहूवाला के समीप चलती कार में लगी आग

Sat, 06 Jun 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 06 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
A moving car caught fire near Mehuwala
भट्टूकलां। गांव मेहूवाला के समीप जलती कार। सोशल मीडिया
भट्टूकलां। गांव मेहूवाला के पास शनिवार को चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना के समय कार में दो युवक सवार थे जो समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए।
विज्ञापन

गांव मेहूवाला निवासी पंकज अपने दोस्त गांव चूली खुर्द निवासी विक्रम बैनीवाल के साथ भट्टूकलां से सिरसा दवाई लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में मेहूवाला और डिंग के बीच पहुंचते ही कार से अचानक शॉर्ट-सर्किट की आवाज आई। दोनों ने सतर्कता दिखाते हुए गाड़ी रोक दी। बोनट खोलकर जांच करने पर स्पार्किंग होने लगी और देखते ही देखते आग भड़क गई। आग लगने के बाद दोनों युवकों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed