फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A massive fire broke out in Tohana's Unique Mall, employees saved their lives by running away

Fatehabad News: टोहाना के यूनिक मॉल में लगी भीषण आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

Sat, 14 Oct 2023 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 14 Oct 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in Tohana's Unique Mall, employees saved their lives by running away
टोहाना के यूनिक मॉल में लगी आग पर काबू पाते हुए दमकल कर्मी
टोहाना। शहर के डांगरा रोड पर यूनिक मॉल में शुक्रवार को देर रात अचानक आग लग गई। आग से मॉल में रखा माल जलकर राख हो गया। मॉल की ऊपरी मंजिल पर चार कर्मचारी सोए हुए थे, जिनमें से तीन ने भागकर व एक ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं मॉल के साथ के तीन घरों के लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उनके घरों से सिलेंडर आदि भी बाहर निकाले। सूचना पाकर जिलेभर की 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और रातभर आग बुझाती रहीं।
विज्ञापन

बता दें कि राधेश्याम गर्ग व उनके भतीजे विक्रम गर्ग का यूनिक मॉल के नाम से शोरूम है। इस दो मंजिला शोरूम में इलेक्ट्रोनिक्स सामान के अलावा जूते, गिफ्ट आइटम, दीपावली के उपहार व होम डेकोरेशन सहित अनेक सामान रखा हुआ था। रात को लगभग 12 बजे अचानक मॉल की पहली मंजिल में आग लग गई। मॉल के साथ ही पतंजलि विद्यापीठ के निदेशक कुलदीप नैन का घर है। रात को जब उनको सामान जलने की गंध आई तो पहले उन्होंने अपने मकान को चेक किया। इसके बाद जब उन्होंने मॉल की ओर देखा तो उसमें से धुआं निकल रहा था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना राधेश्याम गर्ग को दी। राधेश्याम गर्ग व उनका भतीजा विक्रम मौके पर पहुंच गए और दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर डीएसपी शमशेर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मॉल मालिकों ने मॉल के मुख्य द्वार का शटर रिमोट की सहायता से खोलना चाहा तो वह नहीं खुल सका। जिसके चलते शटर के साइड में लगे बक्से से कई लोगों ने चेन खींच कर उठाया। जैसे ही शटर उठा तो अंदर आग की तेज लपटें निकल रही थीं और शोरूम में रखा सामान बुरी तरह से जल रहा था। बिजली निगम ने मॉल के बिजली कनेक्शन को काट दिया।
विज्ञापन


फतेहाबाद, रतिया, जाखल, धारसूल व भूना से भी बुलाई गाड़ियां
मॉल में लगी आग बुझाने के लिए जहां टोहाना की चार दमकल गाड़ियां जुटी रहीं, देर रात तक आग पर काबू न पाए जाने के बाद फतेहाबाद, रतिया, जाखल, धारसूल व भूना से आईं दमकल गाड़ियां भी पूरी रात आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। लगभग तीन किलोमीटर दूर जल आपूर्ति केंद्र से हजारों लीटर पानी भरकर दमकल गाड़ियाें ने आग पर काबू पाया। इस मॉल की ऊपरी मंजिल पर मॉल में कार्यरत चार कर्मचारी सो रहे थे। जब उन्हें धुएं की गंध महसूस हुई और आग की लपटें देखकर उनमें से तीन लोग सीढि़यों के रास्ते से उतर गए, जबकि एक युवक फंस गया तो उसने खिड़की से कूदकर जान बचाई। वहीं मॉल के साथ रह रहे विक्रम गर्ग, उनके शिवकुमार तथा कुलदीप ने अपने परिवार के सदस्याें को रात को ही बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेजा और के गैस सिलेंडर भी निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ से दस करोड़ रुपये का नुकसान होने का है अनुमान
मॉल मालिक राधेश्याम गर्ग ने बताया कि इस मॉल में काफी मात्रा में कीमती इलेक्ट्रानिक्स व इलेक्ट्रिक सामान के साथ-साथ कंपनी के महंगे आइटम थे, जबकि अभी कुछ दिन पहले दीपावली पर्व को लेकर भारी मात्रा में उपहार भी लाए गए थे। सब आग की भेंट चढ़ गए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रात के समय ठीक-ठाक मॉल बंद करवाकर गये थे। उन्होंने आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट होना बताया है। उन्होंने बताया कि आग में करीब आठ-दस करोड़ का सामान जला है।



अग्निकांड की सूचना मिलने पर रात को ही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। भारी मात्रा में सामान का नुकसान हुआ है, जबकि जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। मॉल के ऊपर मंजिल पर कर्मचारी सो रहे थे। सभी सकुशल बाहर आ गए।
- शादीराम शहर थाना प्रभारी, टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article