फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A married woman died due to swallowing of poisonous substance in village Bangaon

गांव बनगांव में जहरीला पदार्थ निगलने से एक विवाहिता की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
A married woman died due to swallowing of poisonous substance in village Bangaon
गांव बनगांव में जहरीला पदार्थ निगलने से एक विवाहिता की मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को शिकायत देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर व तीन ननद सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिरसा जिले के गांव कैरावाली निवासी करीब 22 वर्षीय महिला कविता की शादी ढाई साल पहले गांव बनगांव निवासी मांगेराम के साथ हुई थी। पुलिस को दी शिकायत में महिला के पिता सुभाष चंद्र ने बताया कि शादी के बाद ही उसकी लड़की को ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर तंग करने लगे। कई बार पंचायती तौर पर भी फैसले हुए। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर बार-बार तंग करते रहे। मंगलवार को उसे सूचना मिली कि जहर के प्रभाव से उसकी लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उसने अस्पताल में जाकर देखा तो बेटी की स्थिति काफी गंभीर थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी बेटी ने बताया था कि उसे ससुराल पक्ष के लोगों ने जबरन जहर दिया है। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर महिला के पति मांगेराम, ससुर राजपाल, सास सरोज के अलावा तीन ननद मुकेश, सोनू तथा अरूणा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed