फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A laborer drowned in the pond while trying to retrieve a buffalo from it.

Fatehabad News: कन्हड़ी के तालाब में डूबने से बेलदार की मौत, भैंस निकालने के लिए तालाब में उतरा था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
A laborer drowned in the pond while trying to retrieve a buffalo from it.
सुखदेव फाइल फोटो 
समैन। गांव कन्हड़ी के तालाब में शुक्रवार दोपहर को डूबने से बेलदार की मौत हो गई। सुखदेव (33) कौशल निगम के तहत नहरी विभाग में कार्यरत था।
विज्ञापन

ग्रामीण अनिल ने बताया कि सुखदेव अपनी भैंसों को पानी पिलाने के लिए तालाब पर ले गया था। भैंस तालाब के गहरे पानी में चली गईं, जिसे निकालने के प्रयास में सुखदेव तालाब में उतर गया। तालाब के किनारे एक बड़ा गड्ढा था, जिसमें वह फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। जब उसे डूबते देखा तो वह तुरंत मदद के लिए तालाब में कूदा और उसे बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों को सूचित किया। बाद में उसे टोहाना के नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुखदेव की मौत से परिवार और गांव में मातम पसरा है। सुखदेव के पिता जोरा सिंह की सात साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उनकी मां कैंसर से पीड़ित और एक पैर से दिव्यांग हैं। सुखदेव इकलौता बेटा था। अब घर में उसकी बहन और मां रह गए हैं। इस हादसे से उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed