{"_id":"69a32c86bff4ee363802a877","slug":"a-ground-for-javelin-throwing-will-be-built-in-bangaon-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-149453-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बनगांव में बनेगा भाला फेंक खेल के लिए मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बनगांव में बनेगा भाला फेंक खेल के लिए मैदान
Sat, 28 Feb 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
गांव बनगांव में भाला फेंक मैदान के शिलान्यास करते मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया, चेयरपर्सन सुम
फतेहाबाद। जिले में भाला फेंक खेल के उभरते खिलाड़ियों को ध्यान में रखते हुए गांव बनगांव में खेल मैदान तैयार किया जा रहा है। यह क्षेत्र का पहला ऐसा मैदान होगा, जहां खिलाड़ी उचित सुविधाओं के साथ अभ्यास कर सकेंगे।
गांव के युवा मिट्टी के मैदान में अभ्यास कर रहे थे। हनुमान, जो शिक्षा विभाग में डीपीई के पद पर कार्यरत हैं, सुबह और शाम बच्चों को भाला फेंक और अन्य खेलों के लिए प्रशिक्षण देते हैं। उभरते खिलाड़ियों की प्रतिभा और खेल के प्रति बढ़ते उत्साह को देखते हुए जिला परिषद ने बजट जारी कर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है।
खेल मैदान पर करीब 20 लाख रुपये की लागत आएगी। इस काम के लिए करीब दो साल पहले जिला परिषद ने हाउस की बैठक में इस प्रस्ताव को पास करवाया था। इसके बाद अब जिला परिषद की चेयरपर्सन सुमन सुभाष खिचड़ ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया से इस काम का शिलान्यास करवाया। इस दौरान जिला पार्षद गौरव शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- --
पूरे हरियाणा में सबसे ज्यादा खिलाड़ी बनगांव से
प्रदेश में सबसे ज्यादा भाला फेंक के खिलाड़ी बनगांव गांव से ही है। इस गांव के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। इन खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने के लिए ही जिला परिषद के पार्षद व चेयरपर्सन ने बताया कि पूरे विश्व में सबसे ज्यादा भाला फेंक के खिलाड़ी फिनलैंड देश के हैं।
-- --
डीपीई के प्रयासों से गांव का नाम हो रहा रोशन
गांव बनगांव में खेल के प्रति एक नई क्रांति शिक्षा विभाग के डीईपी हनुमान के प्रयासों से ही हो पाया है। करीब 100 खिलाड़ी नियमित रूप से यहां पर प्रशिक्षण ले रहे हैं। डीईपी हनुमान ने बताया कि हमारे पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस एक सही मंच और मैदान की आवश्यकता थी। अब वो काम भी शुरू हो गया है, मैदान के मिलने से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अभ्यास करने का मौका मिलेगा।
-- --
गांव में उभरते खिलाड़ियों के लिए अभ्यास करने के लिए करीब 20 लाख रुपये की लागत से मैदान का शिलान्यास किया गया है। मैदान मिलने के बाद खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में सुधार होगा। कुछ खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं, उम्मीद है कि वह आगामी ओलंपिक में भी खेलेंगे।
- सुमन सुभाष खिचड़, चेयरपर्सन जिला परिषद, फतेहाबाद।