{"_id":"69ef9f7f277ad6c4e804dac8","slug":"a-fine-of-85-thousand-was-collected-from-six-shopkeepers-for-the-use-of-banned-polythene-bags-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-152834-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्रतिबंधित पॉलिथीन बैग के उपयोग पर छह दुकानदारों से वसूला 85 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्रतिबंधित पॉलिथीन बैग के उपयोग पर छह दुकानदारों से वसूला 85 हजार का जुर्माना
Mon, 27 Apr 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
रतिया में कार्रवाई करते अधिकारी।
रतिया। नगर पालिका और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने सोमवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन बैग का उपयोग करने पर छह दुकानदारों के चालान काटे। इस कार्रवाई के तहत करीब 85 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सरकार द्वारा प्रतिबंध के बावजूद कई दुकानदार प्लास्टिक और पॉलिथीन बैग का उपयोग कर रहे हैं। शिकायतों के आधार पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के साथ विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन और प्लास्टिक सामग्री मिलने पर छह दुकानदारों के चालान किए गए और जुर्माना लगाया गया। जांच टीम में सहायक पर्यावरण अभियंता प्रशांत जोगी, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता भूपेंद्र, सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह और सफाई दरोगा मुकेश शामिल रहे। संवाद