फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A female doctor's room has been built in front of the delivery room, she will have to reach there as soon as a case comes

Fatehabad News: डिलीवरी कक्ष के सामने बनाया गया महिला डॉक्टर का कक्ष, केस आते ही पहुंचना होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
A female doctor's room has been built in front of the delivery room, she will have to reach there as soon as a case comes
फतेहाबाद नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में बनाया गया डॉक्टर कक्ष
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रशासन ने फेरबदल किया है। डिलीवरी कक्ष के सामने ही अब डॉक्टर का कक्ष बनाया गया है। डयूटी के दौरान महिला मेडिकल ऑफिसर को अपने कक्ष में मौजूद रहना होगा। अगर डिलीवरी कक्ष में कोई मामला आता है तो तुरंत पहुंचना होगा।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टर के डिलिवरी कक्ष में या फिर वार्ड में देरी से पहुंचने संबंधित मिल रहीं शिकायतों के चलते फैसला लिया है। पहले डॉक्टर कक्ष ट्रेनिंग रूम में ही बनाया गया था। ऐसे में कोई इमरजेंसी होने या फिर डिलीवरी केस आने पर स्टाफ को डॉक्टर को फोन करके बुलाना पड़ता था।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में हर माह 120 से 150 तक डिलीवरी हो रही हैं। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में गंभीर डिलीवरी केसों को नागरिक अस्पताल में रेफर किया जाता है। यहां पर दो महिला रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। इसमें एक स्थाई और एक अनुबंध पर है। इसके अलावा निजी अस्पतालों की महिला रोग विशेषज्ञ को भी पैनल पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की हुई मौत मामले बाद अलर्ट हुआ प्रशासन :

नागरिक अस्पताल में पिछले दिनों डिलीवरी के बाद दाखिल एक महिला की मौत हो गई थी। मामले में मृतका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए थे कि डॉक्टर को बुलाया गया था, लेकिन देरी से पहुंचा था। इस घटनाक्रम के बाद अस्पताल प्रशासन अलर्ट है।


-------------जच्चा-बच्चा वार्ड में मरीजों को किसी तरह की दिक्कत न आए और सुविधाएं मिल सके। इसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से प्रयास जारी है।

- डॉ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article