फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A decision will be taken on the lockdown imposed at the administrative level in the proposed Mahapanchayat on Sunday.

Fatehabad News: प्रशासनिक स्तर पर की गई तालाबंदी पर रविवार को प्रस्तावित महापंचायत में लेंगे फैसला

Fri, 06 Sep 2024 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 06 Sep 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
A decision will be taken on the lockdown imposed at the administrative level in the proposed Mahapanchayat on Sunday.
भूना में रामलीला ग्राउंड की जमीन पर की गई तालाबंदी के खिलाफ प्रतिनिधिमंडल एडीसी से मिलने के बाद
भूना। रामलीला ग्राउंड की विवादित चार कनाल 16 मरले जमीन पर प्रशासनिक स्तर पर की गई सीलबंदी के खिलाफ सर्व समाज के लोग वीरवार को एडीसी राहुल मोदी से मिले। लोगों ने रामलीला ग्राउंड पर लगाए गए ताले खोलने की मांग रखी।
विज्ञापन

वहीं रामा कृष्णा कला मंच भूना के आह्वान पर 8 सितंबर रविवार को बाबा राणाधीर मंदिर परिसर में महापंचायत बुलाई है। जिसमें प्रशासनिक स्तर पर की गई तालाबंदी के खिलाफ फैसला लिया जाएगा। महापंचायत में सर्व समाज भूना के अतिरिक्त विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय हिंदू संगठन से जुड़े हुए वरिष्ठ लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
विज्ञापन

शहर की वरिष्ठ नागरिक एवं व्यापार मंडल के प्रधान अजय मेहता, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव तरसेम शर्मा, भाजपा नेता अरुण सेठी व विक्रम शर्मा, मंच के प्रधान हरविंदर उर्फ टीटू, सुनील खुराना, संजय मेहता, अमित ऐलावादी, पार्षद प्रतिनिधि संजीव छोकरा, बिट्टू मुंजाल व देवीलाल जांगड़ा समेत अन्य लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को उपायुक्त मनदीप कौर के पास पहुंचा। लेकिन उपायुक्त कार्यालय में नहीं मिलने के कारण एडीसी राहुल मोदी को शिकायत पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि रामलीला ग्राउंड की विवादित जमीन पर प्रशासनिक स्तर पर जो तालाबंदी कार्रवाई की गई है वह एक पक्षीय लोगों के आधारहीन तथ्यों पर की गई है। उन्होंने बताया कि रामलीला ग्राउंड की चार कनाल 16 मरले जमीन पर 72 वर्षों पूर्व रामलीला आरंभ की थी। उस समय आसपास कोई भी मकान नहीं होते थे, परंतु अब कुछ लोगों ने उक्त जमीन पर एक विशेष समुदाय की चौपाल होने का दावा कर दिया। जिसका कोई भी रिकॉर्ड नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर तालाबंदी नहीं खोली गई तो रामलीला नहीं होगी और न ही दशहरे का पर्व हिंदू समाज के लोग मना पाएंगे। एडीसी राहुल मोदी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह इस पूरे मामले पर उपायुक्त से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed