फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A child fell into a pond made for Gambujiya fish, when the mother shouted, the patients took him out

Fatehabad News: गंबूजिया मछली के लिए बनाए तालाब में गिरा बच्चा, मां ने मचाया शोर तो लोगों ने निकाला

Mon, 16 Dec 2024 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 16 Dec 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
A child fell into a pond made for Gambujiya fish, when the mother shouted, the patients took him out
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी कक्ष के सामने बना तालाब जिसमें से बच्चे को बाहर निकाला गया
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में ओपीडी कक्ष के सामने बनाए गए गंबूजिया मछली के लिए तालाब में चार साल का बच्चा गिर गया। बच्चे को तालाब में दूर से गिरते देखकर मां ने शोर मचाया तो मौके पर खड़े लोगों ने तुरंत बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि तालाब में पानी कम था, जिस कारण बच्चे की जान बच गई।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक गांव हिजरावां कलां निवासी बलविंद्र अपने चार वर्षीय बेटे गुरमुख को लेकर नागरिक अस्पताल में आंखों की जांच करवाने के लिए आया था। बलविंद्र के मुताबिक काफी देर से ओपीडी के बाहर खड़े इंतजार कर रहे थे। बेटा भी वहीं खड़ा था। इसी दौरान वह अचानक तालाब की तरफ चला गया और ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन

इस दौरान वह तालाब के अंदर गिर गया। बच्चे की मां ने जब दूर से गिरते हुए देखा तो उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर मौके पर खड़े मरीजों ने तुरंत बच्चे को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लारवा को खत्म करती है गंबूजिया मछली

डेंगू फैलाने वाले मच्छरों पर नियंत्रण करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तालाबों में गंबूजिया मछली डाली जाती है। इन मछलियों का नागरिक अस्पताल में बनाए गए तालाब में स्टॉक किया जाता है और यहां से जिले में अलग-अलग जगहों पर भेजा जाता है। नागरिक अस्पताल में जिस जगह पर तालाब बनाया गया है उसके सामने नेत्र रोग विशेषज्ञ का ओपीडी कक्ष है। इसके अलावा ब्लड और यूरिन सैंपल कलेक्शन कक्ष भी है। तालाब के ऊपर सुरक्षा जाली नहीं है और इसके अलावा न ही सुरक्षा दीवार बनाई गई है।

-गंबूजिया मछली रखने के लिए तालाब बनाया गया है। सुरक्षा को लेकर और ज्यादा व्यवस्था की जाएगी ताकि कोई हादसा न हो सके।

- डॉ. गुंजन बंसल, कार्यकारी एसएमओ, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed