फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   9th class student shot himself in village Maduwana

Fatehabad News: गांव मादुवाना में 9वीं कक्षा के छात्र ने खुद को मारी गोली

Tue, 27 Feb 2024 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Feb 2024 10:48 PM IST
सार

छात्र पिछले डेढ़ साल से मानसिक रूप से परेशान था। हिसार के निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
9th class student shot himself in village Maduwana
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के टोहाना खंड के अंतर्गत आने वाले गांव मादुवाना में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने खुद को पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। छात्र की हिसार के निजी अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने छात्र का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए टोहाना सदर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि गांव मादुवाना निवासी प्रॉपर्टी डीलर अनिल कुमार के पास लंबे समय से रिवाल्वर का लाइसेंस है। उनके दो बेटे हैं, बड़ा बेटा विशाल बीए में पढ़ता है जबकि छोटा बेटा 16 वर्षीय कुशाल 9वीं कक्षा में पढ़ता था। छोटे बेटे कुशाल ने 25 फरवरी को अपने पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली।
विज्ञापन


जिस समय कुशाल ने गोली मारी, उस समय उसके परिजन खेत में चारा लेने गए हुए थे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग कुशाल के पास पहुंचे व उसके बाद परिजनों को बुलाया गया। कुशाल को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को कुशाल की अस्पताल में मौत हो गई। फिलहाल कुशाल के शव का पोस्टमार्टम करके 174 के तहत कार्रवाई करके शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के अनुसार कुशाल पिछले डेढ़ साल से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसका हिसार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed