{"_id":"6841a3c6abbf2ec6f70e56a2","slug":"9th-accused-arrested-in-the-case-of-firing-and-demanding-ransom-at-prem-vastra-bhandar-fatehabad-news-c-127-1-ftb1004-135053-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फायरिंग कर फिरौती मांगने के मामले में 9वां आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फायरिंग कर फिरौती मांगने के मामले में 9वां आरोपी गिरफ्तार
Thu, 05 Jun 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 05 Jun 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में सदर पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी विक्की उर्फ सुखदेव
फतेहाबाद। गांव माजरा में प्रेम वस्त्र भंडार पर गोली चलाकर फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने विक्की उर्फ सुखदेव निवासी गांव अयाल्की को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी प्लानिंग बनाने में शामिल था और घटनास्थन पर भी मौजूद रहा था। इस मामले में अब तक 8 आरोपी पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
पकड़े गए आरोपियों में लखविंदर उर्फ बिंदी निवासी भिरडाना, रिंकू निवासी अयाल्की, सुरेंद्र निवासी आजाद नगर, रावल उर्फ राहुल उर्फ बच्ची निवासी भाटिया कॉलोनी, अभिजीत उर्फ निंजा निवासी ढाणी ईशर, गुरदास उर्फ बिल्ला निवासी खुम्बर, सुमित निवासी नागपुर शामिल रहे हैं।
ये था मामला : थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि यह मामला प्रेमचंद निवासी माजरा की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता प्रेमचंद ने बताया कि था कि दो नंवबर 2024 को शाम लगभग 4 बजकर 10 मिनट पर तीन नकाबपोश युवक बाइक पर सवार होकर दुकान के सामने पहुंचे। इनमें से एक ने पिस्तौल से दुकान की ओर फायर किया, जिससे गोली शटर पर बनी कवर प्लेट में जा लगी।
विज्ञापन
आरोपियों ने दुकान के बाहर एक धमकी भरा पत्र फेंका और शारदा हनुमान मंदिर की दिशा में भाग गए। धमकी पत्र में 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी, साथ ही चेतावनी दी गई थी कि यदि राशि समय पर न दी गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस मामले में पुलिस आठ आरोपी पहले गिरफ्तार कर चुकी है।