फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जमालपुर रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनने का रास्ता साफ, लोकनिर्माण विभाग ने रेलवे को भेजी रिपोर्ट

जमालपुर रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनने का रास्ता साफ, लोकनिर्माण विभाग ने रेलवे को भेजी रिपोर्ट

Wed, 23 Jan 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
जमालपुर  रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनने का रास्ता साफ, लोकनिर्माण विभाग ने रेलवे को भेजी रिपोर्ट
जमालपुर रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनने का रास्ता साफ, भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। शहर के रतिया रोड स्थित गांव जमालपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनने का रास्ता साफ हो गया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कर रिपोर्ट रेलवे विभाग को भेज दी है। अब रेलवे व लोक निर्माण विभाग के बीच एक बैठक होगी जिसके बाद किसी भी वक्त पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राहुल चहल ने इसकी पुष्टि की है।
रतिया रोड स्थित गांव जमालपुर में रेलवे फाटक पर रेल के आने के समय फाटक बंद होने के कारण लंबा जाम लगा जाता है। इतना ही नहीं कई बार तो ट्रेनों की क्रॉसिंग होने के कारण लोगों को फाटक खुलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में पिछले लंबे समय से लोग उक्त रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

दोनों विभागों की बैठक में तय होगा पुल का साइज
लोक निर्माण विभाग ने उक्त फाटक पर पुल बनाने के लिए सर्वे कर पूरी रिपोर्ट रेलवे विभाग को सौंप दी है। विभाग द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में फाटक के ऊपर सिंगल लाइन पुल बनाने की बात कही गई है। लेकिन माना जा रहा है कि भविष्य को देखते हुए बैठक के बाद पुलिस को डबल लाइन भी किया जा सकता है। लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के बाद अब दोनों विभागों की बैठक में पुल की लंबाई-चौड़ाई व डबल या सिंगल लाइन पर चर्चा होगी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग पुलिस का एस्टीमेट तैयार कर टेंडर जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से मिलेगी मुक्ति
टोहाना को रतिया से जोड़ने वाले इस रोड पर पूरा दिन वाहनों का तांता लगा रहता है। तथा फाटक बंद होने के कारण यहां अकसर लंबा जाम लग जाता है। ऐसे में यहां ओवरब्रिज बनने से लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। इतना ही नहीं पुल बनने से लोगों के समय की भी बचत होगी।

जमालपुर शेखां के पास रेलवे ओवरब्रिज के लिए सर्वे किया गया था जिसकी रिपोर्ट रेलवे के पास भेज दी गई है। जल्द ही दोनों विभागों की मीटिंग होगी और इसके बाद लेआउट पर चर्चा की जाएगी।
-राहुल चहल, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed