फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारियों ने किया संघर्ष का ऐलान

पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारियों ने किया संघर्ष का ऐलान

Thu, 19 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारियों ने किया संघर्ष का ऐलान
पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल कर्मचारियों ने किया संघर्ष का ऐलान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लागू करवाने को लेकर आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने संघर्ष का ऐलान कर दिया है। संघर्ष की कड़ी में 19 जुलाई को कर्मचारियों द्वारा दो घंटे की गेट मीटिंग कर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी अगर कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो यूनियन ने 27 जुलाई को धरना देने का निर्णय लिया है। आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ की बैठक ब्रांच प्रधान मुंशीराम कंबोज की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में यूनियन द्वारा कार्यकारी अभियंता को दिए गए नोटिस के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के दौरान ब्रांच प्रधान कंबोज ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को संगठन द्वारा दिलवाए जा रहे डीसी रेट पर वेतनवृद्धि को लेकर भारी उत्साह है व टर्म अप्वाइंट पर लगे कर्मचारियों के ईएसआई को लागू करवाने के लिए भी यूनियन वचनबद्ध है। वरिष्ठ उप-प्रधान रामकरण प्रजापति ने जलघरों में ड्यूटी दे रही डब्ल्यूपीओ को सेफ्टी किट तुरंत दिए जाने व कर्मचारियों की जायज मांगों को तुरंत प्रभाव से लागू करने की मांग करते हुए कहा कि जब तक कर्मचारियों की जायज मांगों को लागू नहीं किया जाएगा उनका संघर्ष जारी रहेगा। इसी कड़ी में 19 जुलाई को सुबह 9 से 11 बजे तक कर्मचारी दो घंटे की गेट मीटिंग कर रोष जताएंगे। अगर फिर भी मांगे नहीं मानी गई तो 27 जुलाई को एक दिन का धरना दिया जाएगा। बैठक में ब्रांच सचिव महिपाल रावल, सुरेश शर्मा, विनोद कुमार, पवन कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed