फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   रिटायर्ड सेशन जज तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पूर्व निदेशक से बराला करेंगे मुलाकात

रिटायर्ड सेशन जज तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पूर्व निदेशक से बराला करेंगे मुलाकात

Sat, 02 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड सेशन जज  तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पूर्व निदेशक से बराला करेंगे मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
केंद्र की भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश भर में पार्टी द्वारा चलाए गए विशेष जनसंपर्क अभियान की कड़ी में 3 जून रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला रिटायर्ड सेशन जज लालचंद सोनगरा तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पूर्व निदेशक आईएएस बलदेव सिंह कुटलहाडिया से मुलाकात करेंगे और उन्हें सरकार के 4 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने बताया कि विशेष जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भाजपा सरकार की उपलब्धियां रखने के साथ-साथ 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए सहयोग की अपील भी करेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सुबह 10 बजे जाट धर्मशाला के पैराडाइज हाल में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके उपरांत 12 बजे वे पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे। पत्रकार वार्ता के उपरांत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दोपहर 1 बजे रिटायर्ड सेशन जज लालचंद सोनगरा तथा उसके उपरांत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पूर्व निदेशक बलदेव सिंह कुल्हड़िया से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed