{"_id":"5a70b2584f1c1b82268b74d8","slug":"91517335128-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"718 महिलाओं के साथ पंद्रह सौ कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारियां, सुरक्षा के रहे पुख्ता प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
718 महिलाओं के साथ पंद्रह सौ कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारियां, सुरक्षा के रहे पुख्ता प्रबंध
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
विभिन्न मांगों को लेकर जिले के विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों ने मंगलवार को फतेहाबाद शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पहले लघु सचिवालय में डीसी दफ्तर पर पड़ाव डाला और इसके बाद अपनी गिरफ्तारियां भी दी। फतेहाबाद में किए गए प्रदर्शन के दौरान कुल 1510 कर्मचारियों व परियोजना वर्करों ने गिरफ्तारियां दी, जिनमें 718 महिलाएं भी शामिल हैं। हालांकि तकरीबन ढाई से तीन घंटे के बाद सांय तकरीबन साढ़े पांच बजे के आसपास प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को छोड़ दिया।
पहले से प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरने से पहले जिले के सैकड़ों कच्चे-पक्के कर्मचारियों ने पटवार भवन में एकत्रित होकर प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया और इसके बाद वहां से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचकर जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां दी।
कड़े सुरक्षा प्रबंध रहे सचिवालय में, पुलिस लाइन को बनाया गया अस्थाई जेल
जेल भरो आंदोलन के मद्देनजर जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। पुलिस लाईन को अस्थायी जेल बनाया गया था और जिला प्रशासन द्वारा अनेक बसों की व्यवस्था की गई थी। लघु सचिवालय से गिरफ्तारी के बाद बसों के माध्यम से कर्मचारियों व स्कीम वर्करों को अस्थायी जेल ले जाया गया। प्रदर्शन के चलते शहर की सड़कों पर काफी देर तक जाम की स्थिति रही। मंगलवार के प्रदर्शन में सैन्टर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू, सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा कर्मचारी महासंघ, इंटक, एटक से जुड़े सैकड़ों कर्मचारियों व परियोजना कर्मियों ने भाग लिया। प्रदर्शन को खेत मजदूर यूनियन, जनवादी महिला समिति व अखिल भारतीय किसान सभा ने भी अपना समर्थन दिया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली, सीटू के जिला प्रधान जगतार सिंह, हरियाणा कर्मचारी महासंघ के मुंशीराम कम्बोज, एटक के तकदीर सिंह व इंटक के सुखविन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से की व संचालन कृष्ण नैन व रमेश जांडली ने किया।
विज्ञापन
कर्मचारियों की यह हैं मुख्य मांगें
प्रदर्शन के माध्यम से बेरोजगारों को स्थायी रोजगार देने, एनपीसी की जगह पुरानी पेंशन नीति लागू करने, कच्चे कर्मचारियों, आशा वर्करों, मिड डे मील वर्करों, आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों को पक्का करने, समान काम समान वेतन देने, 7वें वेतन आयोग के अनुसार कर्मचारियों के भत्ते देने, रिक्त पड़े पदों को नियमित भर्ती करके भरने, महंगाई पर रोक लगाने, श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने, 18 हजार रुपये न्यूनतम वेतनमान लागू करने, सभी को 3 हजार रुपये मासिक पेंशन देने, स्कीम वर्कर को श्रमिक की मान्यता देने, सभी को सामाजिक सुरक्षा देने, किसानों को फसलों के लाभकारी मूल्य व कर्जा माफी करने की मांग की गई।
इन नेताओं की अगुवाई में दी गई गिरफ्तारियां
प्रदर्शन में रोडवेज यूनियन से सरबत सिंह पूनियां, सूरजभान चोपड़ा, बिजली कर्मचारी यूनियन से अजय वशिष्ठ, प्रदीप यादव, पवन कड़वा, अध्यापक संघ से धर्मेन्द्र ढांडा, राजेंद्र प्रसाद बाटू, राजपाल मित्ताथल, सुरजीत दुसाद, नगरपालिका कर्मचारी संघ से ओमप्रकाश लोट, ब्रह्मानंद, रमेश तुषामढथ़, आशा वर्कर यूनियन जिला प्रधान शीला शक्करपुरा, अनिता इंदाछुई, ब्रह्मी सरवरपुर, सुनीता भोजराज, सुमन धारनियां, आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हैल्पर्स यूनियन की जिला प्रधान सुनीता झलनियां, सीता बरसीन, मलकीत कौर, मिड डे मील यूनियन से शीला लहरियां, दर्शना, जगदीश राय महासंघ, मदन लाल गुलेरिया, बेगराज, ओमनाथ, जिला पार्षद रामचन्द्र सहनाल, सुनीता जांडली, छत्रपाल सिंह, विष्णुदत्त शर्मा, रामकुमार बहबलपुरिया, प्रोमिला नाथ, रामस्वरूप ढाणी गोपाल की अगुवाई में कर्मचारियों ने लघुसचिवालय पर पहले पड़ाव डाला और उसके बाद अपनी गिरफ्तारियां दी।