{"_id":"5a58ff754f1c1be3408b4807","slug":"91515782005-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल की वैन ने दो साल के मासूम को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूल की वैन ने दो साल के मासूम को कुचला, मौत
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुलां।
गांव धारसूल में शुक्रवार दोपहर बाद एक निजी स्कूल की स्कूल वैन तले कुचलकर मासूम बच्चे की मौत हो गई। आरोपी बस चालक हादसे के बाद मौके से बस सहित फरार हो गया लेकिन आखिरकार कुलां पुलिस ने आरोपी बस चालक को बस सहित काबू कर ही लिया। मृतक बच्चे की पहचान यश (2) पुत्र प्रीतपाल के रूप में हुई है। बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया है जहां शनिवार सुबह उसके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक बच्चे का अगले माह जन्मदिन आने वाला था।
बच्चे के पिता प्रीतपाल ने बताया कि उसका 23 महीने का बेटा यश गली में घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि टोहाना स्थित एक निजी स्कूल के वैन चालक ने गांव की गली में भी तेज गति से स्कूल वैन को दौड़ा दिया जिसके चलते उसका बेटा स्कूल बस की चपेट में आकर टायर तले कुचला गया। आरोप है कि निजी स्कूल वैन का ड्राइवर वैन सहित मौके से फरार हो गया। बाद में गली में शोर मचा तो जाकर उन्हें घटना के बारे में पता चला। बाद में आनन-फानन में परिजन घायल बच्चे को लेकर टोहाना के एक निजी अस्पताल में पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।