फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   900 students from government and private schools will visit the Children's Science Exhibition from today

Fatehabad News: सरकारी व निजी स्कूलों के 900 विद्यार्थी आज से देखने जाएंगे बाल विज्ञान प्रदर्शनी

Fri, 27 Dec 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 27 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
900 students from government and private schools will visit the Children's Science Exhibition from today
फतेहाबाद के जिला ​शिक्षा अ​धिकारी संगीता बिश्नोई और डीएसएस मुकेश मेहता सोनीपत में जिले के विद्य
फतेहाबाद। राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन सोनीपत के राई में होने जा रहा है। जिले के विद्यार्थियों में भी विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग प्रदर्शनी का अवलोकन करवाएगा। शुक्रवार से जिले के 900 विद्यार्थी राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी देखेंगे। सरकारी और निजी स्कूलों के 300 विद्यार्थी रोजाना जाएंगे।
विज्ञापन


जिला शिक्षा विभाग ने इसको लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। सरकारी स्कूलों के 180 और निजी स्कूलों के 120 विद्यार्थी जाएंगे। शिक्षा विभाग मिशन बुनियाद के सभी विद्यार्थियों को लेकर जाएगा ताकि उनमें भी विज्ञान के प्रति रुचि पैदा हो सके। अधिकारियों की माने तो सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को ले जाने के लिए रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा निजी स्कूलों को अपने स्तर पर विद्यार्थियों को ले जाना होगा।
विज्ञापन


-

पहले दिन नौवीं कक्षा के विद्यार्थी लेंगे भाग

जिला शिक्षा विभाग प्रशासन के मुताबिक शुक्रवार को प्रदर्शनी में कक्षा नौवीं के विद्यार्थी भाग लेंगे। इसके अलावा दूसरे दिन कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को प्रदर्शनी दिखाई जाएगी। आखिरी दिन 29 दिसंबर को कक्षा 11वीं और 12वीं के विज्ञान संकाय प्रदर्शनी में मॉडल देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के दो विद्यार्थी दिखा रहे हुनर

राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में जिले के दो विद्यार्थी अपना मॉडल प्रस्तुत कर रहे हैं। जिसमें भूना के मॉडल संस्कृति स्कूल का छात्र विशाल शामिल है। विशाल राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम आया था। विद्यार्थी का ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन पर मॉडल आधारित है। जिसके शिक्षक डॉ.जयभगवान भौतिक विज्ञान प्रवक्ता है। इसके अलावा इस प्रतियोगिता में कोर कमेटी द्वारा पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिजरावां खुर्द के विद्यार्थियों का भी चयन किया गया है। छात्र हर्षदीप और लवप्रीत सिंह संचार और परिवहन सब थीम पर अपना मॉडल प्रस्तुत करेंगे।

-

जिले के डीएसएस को किया गया है कोर कमेटी में शामिल :

राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में देश भर के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इस प्रदर्शनी में व्यवस्था और मूल्यांकन को लेकर शिक्षा विभाग निदेशालय की तरफ से कोर कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश मेहता भी शामिल है। टीम 18 दिसंबर से व्यवस्था बनाने में जुटी है। वहीं वीरवार को जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने भी सोनीपत में आयोजित प्रदर्शनी में पहुंचकर जिले के विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया।


-

सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में 51वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी शुरू हुई है। जिसमें जिले के विद्यार्थी भी अपना मॉडल प्रस्तुत कर रहे हैं। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए जिले से भी विद्यार्थी प्रदर्शनी को देखेंगे और मॉडल से संबंधित जानकारी लेंगे।

- मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed