फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   90 lakh spent, still no clean water

Fatehabad News: 90 लाख खर्च, फिर भी स्वच्छ पानी नहीं

Sun, 11 Jan 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 11 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
90 lakh spent, still no clean water
हरनाम कॉलोनी और स्वामी नगर में पेयजल आपूर्ति देने के लिए चल रहा ट्यूबवेल। संवाद
फतेहाबाद। स्वामी नगर, हरनाम कॉलोनी और कालीदास कॉलोनी में नहरी पानी की आपूर्ति एक साल बाद भी शुरू नहीं हो पाई है। जनस्वास्थ्य विभाग ने पाइपलाइन बिछाने पर करीब 90 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण पूरा न होने के कारण पानी आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन


स्थानीय लोग ट्यूबवेल का खारा पानी पीने को मजबूर हैं, इससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। विभाग ने पहले इन कॉलोनियों में पाइपलाइन बिछाई और लीकेज की जांच भी की थी। गलियों में पाइपलाइन का काम पूरा हो गया है, लेकिन मुख्य बूस्टिंग स्टेशन अधूरा होने से पानी वितरण संभव नहीं हो पाया।
विज्ञापन


मोहल्लावासी कई बार संबंधित अधिकारियों को इस बारे में शिकायत कर चुके हैं कि उनकी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में बड़ी कठिनाई हो रही है। उनको बार-बार पानी के लिए बाहर जाना पड़ता है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

खराब पानी से बढ़ रही बीमारियां

मोहल्लावासियों का कहना है कि पिछले करीब 30 वर्षों नहरी पेयजल आपूर्ति की मांग कर रहे हैं। इसके लिए पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, लेकिन बूस्टिंग स्टेशन का काम अधूरा हैं। वर्तमान में सप्लाई किया जा रहा ट्यूबवेल का पानी खारा है और इसमें टीडीएस की मात्रा ज्यादा है। इससे यह पेयजल पीने योग्य नहीं है। खारे पानी के कारण लोगों में पेट की बीमारियां, पथरी और त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। मध्यमवर्गीय परिवारों को पीने के पानी के लिए मजबूरन निजी कैंपर या आरओ सिस्टम पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

---

पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान होने से राहत मिलेगी। कॉलोनी में अभी ट्यूबवेल का पानी सप्लाई हो रहा है। इससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो रही है। प्रशासन को जल्द काम पूरा करवाकर नहरी पेयजल की सप्लाई घरों में शुरू करवा देनी चाहिए।

-लीलाराम, मोहल्लावासी।

---

नहरी पानी की आपूर्ति नहीं होने से उन्हें मजबूरन ट्यूबवेल का पानी पीना पड़ रहा है। इससे लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। घरों में नहरी पानी की सप्लाई करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने जो काम शुरू करवाया हुआ है इससे उम्मीद है कि पेयजल की परेशानी जल्द दूर होगी।

-महावीर, हरनाम कॉलोनी।

---

ट्यूबवेल के पानी का टीडीएस बेहद खराब है। इससे उनका स्वास्थ्य खराब हो रहा था। स्वास्थ्य सही रही इसके लिए लोगों को नहरी पानी के लिए टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। जिससे उन पर अलग से आर्थिक भार पड़ रहा है। गर्मियों के दिनों में ट्यूबवेल के पानी भी नहीं मिलता।

-सीताराम, मोहल्लावासी।

---

पिछले 30 वर्षों से नहरी पानी नहीं मिल सका है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब एक वर्ष पहले पाइपलाइन डाली गई थी, लेकिन पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। ट्यूबवेल के पानी में टीडीएस की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह दो दिन बाद ही बदबू मारने लगता है।


-मनोज मोहल्लावासी

-

:: शहर की हरनाम कॉलोनी और स्वामी नगर में पेयजल सप्लाई की लाइन बिछवाने का काम पूरा हो गया है। यह काम करीब 90 लाख रुपये की लागत से हुआ है। इन मोहल्ला में सीवरेज लाइन डालने का काम किया जाना है। ऐसे में नई पाइप लाइन में पेयजल आपूर्ति को बंद किया गया है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से काम पूरा कर लिया गया है।

-बलविंद्र सिंह, जेई जनस्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed